फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Omicron variant: twelve suspects have been infected in Delhi's Loknayak Hospital

Omicron: दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में 12 संदिग्ध संक्रमित भर्ती, सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे

Fri, 03 Dec 2021 05:53 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 03 Dec 2021 05:53 PM IST
सार

ओमिक्रॉन के आठ संदिग्ध संक्रमित एलएनजेपी अस्पताल में बुधवार को भर्ती हुए थे। आज चार लोगों को भर्ती कराया गया, जिनमें से दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि दो लोगों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

विज्ञापन
Omicron variant: twelve suspects have been infected in Delhi's Loknayak Hospital
एलएनजेपी अस्पताल - फोटो : सोशल नेटवर्क

विस्तार

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 12 संदिग्ध संक्रमित दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, ओमिक्रॉन के आठ संदिग्ध संक्रमित एलएनजेपी अस्पताल में बुधवार को भर्ती हुए थे। आज चार लोगों को भर्ती कराया गया, जिनमें से दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि दो लोगों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। आज मिले चार संदिग्धों में से दो लोग इंग्लैंड से, एक फ्रांस से और एक नीदरलैंड से आया था। चारों लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि कोरोना वायरस के खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो संक्रमित कर्नाटक में पाए गए हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पहला मामला 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के एमडी ने कहा कि कुछ लोग दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती है। जिन देशों में ओमिक्रोन है, वहां से ट्रेवल कर ये लोग दिल्ली पहुंचे हैं। 4 मरीज़ यूनाइटेड किंगडम, 4 फ्रांस, 2 नीदरलैंड, 1 बेल्जियम और 1 तंज़ानिया से हैं। 

लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के एमडी डाॅ.सुरेश कुमार के अनुसार सभी मरीज़ स्वस्थ है, सिर्फ़ एक के गले में दर्द है। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार उनका इलाज कर रहे हैं। उनका जीनोम सिक्वेंसिंग का सैंपल लैब में भेज दिया है। 



भारत में 24 घंटे में कोरोना के 9216 केस
भारत में पिछल 24 घंटे में कोरोना के 9216  नए केस सामने आए हैं। वहीं 391 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो शुक्रवार तक दर्ज हुए मामले एक दिन पहले से तकरीबन 5.6 फीसदी कम हैं। उधर भारत में एक्टिव केसों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 99 हजार 976 पर आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed