फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Omicron cases increasing in India People paying no attention to it pictures from Indian markets are proof

ग्राउंड रिपोर्ट: ओमिक्रॉन के खतरे के बावजूद लापरवाह हैं लोग, न दो गज दूरी का पालन, न लगा रहे मास्क

Wed, 22 Dec 2021 04:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Dec 2021 04:51 PM IST
सार

अमर उजाला की इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए उत्तर भारत के कई प्रमुख शहरों में ओमिक्रॉन को लेकर लोग किस तरह की लापरवाही बरत रहे हैं और बाजारों के क्या हाल हैं...

विज्ञापन
Omicron cases increasing in India People paying no attention to it pictures from Indian markets are proof
दिल्ली के सदर बाजार का एक दृश्य - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

देश-दुनिया में ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामलों और तमाम सरकारी चेतावनियों के बीच भी जनता की लापरवाही कम नहीं हो रही। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का विभत्स दंश झेल चुकी भारतीय जनता का रवैया देख कर लगता है कि उसने कोई सबक नहीं सीखा है। कोराना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक और जनवरी-फरवरी में कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बाद जहां विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गए हैं, वहीं जनता अब भी लापरवाह नजर आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा आदि तमाम प्रदेशों के बड़े से लेकर छोटे शहरों तक के बाजारों में इन दिनों इतनी भीड़ दिख रही है, जिससे लोगों का रवैया समझा जा सकता है। मंडियों, बाजारों और तमाम सार्वजनिक जगहों पर जहां लोग दो गज की दूरी का पालन नहीं कर रहे, वहीं लोग मास्क जैसी कोरोना से लड़ने में सबसे कारगर हथियार का इस्तेमाल भी सिर्फ चालान से बचने के डर से कर रहे हैं अन्यथा लोग बिना मास्क के ही घरों से निकल जा रहे हैं। हमारी इस ग्राउंड रिपोर्ट में हम आपको कई बड़े शहरों का हाल दिखाने जा रहे हैं जहां लोग कोरोना को लेकर सतर्क नहीं हैं...

विज्ञापन

गोरखपुर: मौत को दावत देकर घर से बाहर निकल रहे हैं लोग

उत्तर प्रदेश में कोराना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक और जनवरी-फरवरी में कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बाद जहां स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है, वहीं जनता और लापरवाह नजर आ रही है। गोरखपुर जिले में लोगों की लापरवाही विशेषज्ञों को चिंता में डाले हुए है। ओमिक्रॉन की खतरनाक स्थिति को जानते हुए भी लोग संक्रमण से बचाव के लिए बरती जा रही सावधानियों के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। यहां दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी जैसे नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। सड़कों, बाजारों, दुकानों, अस्पतालों, मॉल, सब्जी मंडी, ऑटो, बाइक, बसों और कार्यक्रमों तक में लोग बेपरवाह दिख रहे हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...   

विज्ञापन


आगरा: ताजनगरी के लोगों की ये लापरवाही कहीं पड़ न जाए भारी

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर आगरा में हाई अलर्ट हैं। 56 देशों के अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेलवे, बस स्टेशन के अलावा ताजमहल व आगरा किला पर सैंपलिंग कराने का दावा किया जा रहा है। लेकिन फिर भी लापरवाही जारी है। बाजार और बस अड्डों पर नियम तार-तार हो रहे हैं। आगरा के प्रमुख बाजारों में कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। शाहगंज, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, लोहामंडी और बिजलीघर के बाजार में लोग बिना मास्क घूम रहे थे। दो गज की शरीरिक दूरी का नियम तार-तार हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी: ओमिक्रॉन की आहट के बीच लापरवाह लोग, बाजारों में भीड़, कोरोना नियमों का नहीं हो रहा पालन

ओमिक्रॉन संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच वाराणसी में लोग लापरावही बरत रहे हैं। बाजारों में भीड़ है लेकिन कोरोना नियमों का लोग पालन नहीं कर रहे। सोशल डिस्टेसिंग तो छोड़िए लोग मास्क लगाना भी जरूरी नहीं समझ रहे।  लंका से लेकर कचहरी, गोदौलिया- गिरजाघार से रथयात्रा और दालमंडी बेनिया बाग से मैदागिन हर जगह बाजार में लापरवाह भीड़ देखी जा सकती है।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर... 

मेरठ: शहर में हो रही बड़ी लापरवाही, कैमरे में कैद हुआ बाजार का ये हाल

मेरठ से सिर्फ दो घंटे दूर दिल्ली में मंगलवार को ही ओमिक्रॉन के 24 मरीजों की पुष्टि हुई है। धीरे-धीरे देश में 200 से ज्यादा लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। इसके बावजूद लोग बेखौफ होकर बिना मास्क के लालकुर्ती पैठ जैसे व्यस्तम बाजार में बेधड़क खरीददारी करने में जुटे हुए हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...     
 

चंडीगढ़: ओमिक्रॉन के फैलने के बाद भी लोग सतर्क नहीं है, बिना मास्क घूम रहे, भीड़ भी जुट रही

चंडीगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना के साथ इसके नए स्वरूप ओमिक्रॉन की दस्तक ने चिंता और बढ़ा दी है, लेकिन लोग अब भी लापरवाह बने हैं। मास्क न पहनना और भीड़ में जाना, टीके की दोनों खुराक न लेने जैसी गलती करने के बावजूद निडर होकर बाहर घूमना अब आम है। ऐसे में विशेषज्ञ भी चिंतित हैं, उनका कहना है कि यह स्थिति घातक हो सकती है। कहीं ऐसा न हो कि इस लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियां संभलने का मौका तक छीन लें, ऐसे में हमें ज्यादा सर्तक रहने की जरूरत है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

जम्मू-कश्मीर: ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद बाजारों में भीड़, कोरोना नियमों का नहीं हो रहा पालन

जम्मू-कश्मीर में कोविड के नए प्रारूप ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी। एनसीडीसी (नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल) दिल्ली ने जम्मू क्लस्टर में ओमिक्रॉन के तीन मामलों की पुष्टि की है। दो महिलाएं तालाब तिल्लो बोहड़ी और एक छात्रा बनतालाब क्षेत्र से संक्रमित मिली है। तीनों में से किसी का भी विदेश यात्रा का इतिहास नहीं है। तीनों बिना लक्षण वाले संक्रमित थे, लेकिन दिल्ली से रिपोर्ट में देरी आने के कारण आशंका है कि इन तीनों से संक्रमण आगे फैल गया है। इन पीड़ितों के सैंपल जांच के लिए 30 नवंबर को दिल्ली भेजे गए थे। वहीं, प्रदेश में ओमिक्रॉन के मामलों की पुष्टि के बाद अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार से प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आरटी-पीसीआर कोविड परीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद भी लोगों में सर्तकता नहीं बढ़ी। बाजारों और अन्य जगहों में लोगों  की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती हुई नजर आ रही है। यहां क्लिक करें पढ़ें पूरी खबर...   

हिमाचल प्रदेश: बढ़ रहा ओमिक्रॉन का खतरा, बाजारों में बिना मास्क घूम रहे लोग, सीएम ने की अपील

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 14 राज्य इसकी चपेट में आ चुके हैं और देश भर में 221 लोग संक्रमित हैं। ओमिक्रॉन के फैलने के बाद भी लोग सतर्क नहीं है। बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है। लोग बिना मास्क बाजारों में घूम रहे हैं। क्रिसमस से पहले ही सैलानी भारी संख्या में शिमला पहुंचने शुरू हो गए हैं। रिज मैदान और माल रोड पर अधिकतर सैलानी बिना मास्क टहलते दिख रहे हैं जिससे क्रिसमस पर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
 यहां क्लिक करें पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed