फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Objectionable photo clicked of minor girls raped on threatening

दिल्ली: बहला फुसला कर किशोरी का खींचा आपत्तिजनक फोटो, धमकी देकर कर रहा था दुष्कर्म, नाबालिग धरा

Sun, 21 Feb 2021 11:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 21 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Objectionable photo clicked of minor girls raped on threatening
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अमन विहार इलाके में 14 साल किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसे बाल न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन


पीड़िता सपरिवार अमन विहार में रहती है और निजी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा है। शिकायत के मुताबिक आरोपी नाबालिग पीड़िता के घर के पड़ोस में स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढने आता था। एक दिन बहला फुसलाकर उसने किशोरी का अश्लील फोटो खींच लिया। उसके बाद वह फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर इस साल जनवरी माह से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद शनिवार को परिजनों ने अमन विहार थाने में इसकी शिकायत की। शिकायत पर कार्रवाई कर पुलिस ने शनिवार को ही आरोपी को पकड़ लिया और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed