{"_id":"603297e1f387944f301480eb","slug":"objectionable-photo-clicked-of-minor-girls-raped-on-threatening","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बहला फुसला कर किशोरी का खींचा आपत्तिजनक फोटो, धमकी देकर कर रहा था दुष्कर्म, नाबालिग धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बहला फुसला कर किशोरी का खींचा आपत्तिजनक फोटो, धमकी देकर कर रहा था दुष्कर्म, नाबालिग धरा
Sun, 21 Feb 2021 11:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन विहार इलाके में 14 साल किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसे बाल न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
पीड़िता सपरिवार अमन विहार में रहती है और निजी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा है। शिकायत के मुताबिक आरोपी नाबालिग पीड़िता के घर के पड़ोस में स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढने आता था। एक दिन बहला फुसलाकर उसने किशोरी का अश्लील फोटो खींच लिया। उसके बाद वह फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर इस साल जनवरी माह से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
तीन दिन पहले पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद शनिवार को परिजनों ने अमन विहार थाने में इसकी शिकायत की। शिकायत पर कार्रवाई कर पुलिस ने शनिवार को ही आरोपी को पकड़ लिया और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।