फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nutritious diet will protect milk quality, reproductive health and milch animals from infection

IVRI Survey : दूध की गुणवत्ता, प्रजनन स्वास्थ्य और दुधारू पशुओं को संक्रमण से बचाएगा पोषक आहार

Sat, 22 Jul 2023 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 06:18 AM IST
सार

पारंपरिक चिकित्सा को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिकों ने पौधों से फाइटो-न्यूट्रिएंट्स तत्व लेकर एक ऐसा पोषक आहार तैयार किया है, जिसके सेवन से दुधारू पशुओं में प्रजनन स्वास्थ्य बेहतर होगा।

विज्ञापन
Nutritious diet will protect milk quality, reproductive health and milch animals from infection
demo pic... - फोटो : istock

विस्तार

इंसानों के साथ कृषि क्षेत्र में दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पारंपरिक चिकित्सा को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिकों ने पौधों से फाइटो-न्यूट्रिएंट्स तत्व लेकर एक ऐसा पोषक आहार तैयार किया है, जिसके सेवन से दुधारू पशुओं में प्रजनन स्वास्थ्य बेहतर होगा।

विज्ञापन


मौसमी संक्रामक बीमारियों से उनकी रक्षा करेगा। साथ ही साथ पशुओं के दूध की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तकनीक दुधारू पशुओं के लिए ही नहीं बल्कि उनके पालक किसानों को भी बड़ा फायदा देने वाली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के शोधकर्ताओं ने पशुओं के आहार में खनिज और प्रोटीन शामिल करने के लिए पहली बार फाइटो-न्यूट्रिएंट्स का इस्तेमाल किया है जिसे सामान्य तौर पर पौधों से प्राप्त किया जाता है। यह तत्व प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करते हैं और इम्युनिटी बूस्टर के रूप में पहचाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पादन के लिए सौंपी तकनीक
आईवीआरआई की इस तकनीक को किसानों तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला की अध्यक्षता में एमिल फार्मास्यूटिकल्स को हस्तांतरित की गई। शोधकर्ताओं का दावा है कि यह आहार मौजूदा उपलब्ध आहारों की तुलना में ज्यादा प्रभावी और कम लागत वाला साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed