फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   nursery admission second list of admission released on monday admission start from march 16

दिल्ली : आज जारी होगी नर्सरी में दाखिले के लिए दूसरी सूची, 16 मार्च से शुरू होंगे एडमिशन

Mon, 21 Feb 2022 03:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 21 Feb 2022 03:00 AM IST
सार

शिक्षा निदेशालय की ओर से बीती चार फरवरी को दाखिले की पहली सूची जारी की गई थी। इसके तहत 12 फरवरी तक दाखिला प्रक्रिया चली थी। अब बची हुई सीटों को लेकर सोमवार को दूसरी सूची जारी होनी है। 

विज्ञापन
nursery admission second list of admission released on monday admission start from march 16
नर्सर एडमिशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में 1800 से अधिक स्कूलों में नर्सरी व पहली कक्षा के लिए सोमवार को दाखिले की दूसरी सूची जारी होगी। इसके लिए अभिभावक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर पहुंच सूची देख सकते हैं। जिन अभिभावकों के बच्चों का नाम सूची में होगा, उन्हें कक्षा की फीस का भुगतान कर सीट को पक्का करना होगा। दूसरी सूची के तहत बच्चों को 22 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक दाखिला दिया जाएगा। 

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से बीती चार फरवरी को दाखिले की पहली सूची जारी की गई थी। इसके तहत 12 फरवरी तक दाखिला प्रक्रिया चली थी। अब बची हुई सीटों को लेकर सोमवार को दूसरी सूची जारी होनी है। ऐसे में इस सूची से उन अभिभावकों की उम्मीद ज्यादा है जिनके बच्चों को पहली सूची में दाखिला नहीं मिला था। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो वरुभाग की ओर से तीसरी सूची को भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


16 मार्च से तीसरी सूची के लिए शुरू होंगे दाखिले 
सीटें खाली रहने पर तीसरी सूची के लिए आगामी 16 मार्च से दाखिले शुरू किए जाएंगे। इसके लिए 31 मार्च तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी का कहना है कि इस चरण के तहत केवल सीमित स्कूलों में ही दाखिले के अवसर रहेंगे। हालांकि, अभिभावकों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि, विभाग की ओर से एक प्रतीक्षा सूची भी जारी की जाएगी। इस सूची में उन बच्चों का नाम शामिल होगा, जिन्हें हल्की कमियों की वजह से दाखिले के लिए कम अंक मिले हैं। ऐसे छात्रों के लिए प्रक्रिया के अंतिम चरण में दाखिले की संभावना बन सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुड़वा बच्चों को हो रही एक ही स्कूल में दाखिले की परेशानी
नर्सरी दाखिले के दौरान ऐसे अभिभावकों को पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है जिनके जुड़वा बच्चे हैं। ऐसे कुछ अभिभावकों का आरोप है कि उनके दोनों बच्चों को एक ही स्कूल में दाखिल नहीं मिल रहा है। वहीं, अभिभावकों का यह भी आरोप है कि दूसरे बच्चे को सीट देने के लिए कुछ स्कूलों की ओर से डोनेशन की मांग की जा रही है। इस पर नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा कहते हैं कि निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले के लिए कोई नियम नहीं है। केवल कुछ ही स्कूलों में जुड़वा बच्चों को दाखिला दिया जाता है। इस वजह से कई अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed