फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nursery Admission: List of open seats will be released today in delhi

नर्सरी दाखिला : आज जारी होगी ओपन सीटों की सूची, अंकों का पता चलेगा 28 को

Mon, 24 Jan 2022 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Jan 2022 05:44 AM IST
सार

28 जनवरी को अभिभावक अपने बच्चों के अंक जान सकेंगे। अंकों के आधार पर ही स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित हो सकेगा।

विज्ञापन
Nursery Admission: List of open seats will be released today in delhi
नर्सरी दाखिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के 1700 से अधिक स्कूलों में नर्सरी-केजी और पहली कक्षा के दाखिले के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से ओपन सीटों की आवेदन सूची सोमवार को जारी होगी। इसके बाद 28 जनवरी को अभिभावक अपने बच्चों के अंक जान सकेंगे।

विज्ञापन


अंकों के आधार पर ही स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित हो सकेगा। दरअसल दाखिले के लिए 75 फीसदी सीटों पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। स्कूलों ने विभिन्न मानकों के आधार पर बच्चों को अंक दिए हैं। जिस बच्चे के 100 के करीब अंक होंगे उसका दाखिला लगभग तय माना जा रहा है।  
विज्ञापन


बच्चों की पहली सूची चार फरवरी को जारी की जाएगी। खास बात यह है कि इसके साथ प्रतीक्षा सूची भी जारी होगी। इसके लिए पांच से लेकर 12 फरवरी तक अभिभावक दाखिले से जुड़ी अपने शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद 21 फरवरी को दूसरी सूची जारी होगी। वहीं, तीसरी सूची 15 मार्च तक जारी होगी। इसके बाद 31 मार्च तक दाखिला प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए 25 फीसदी सीटों पर दाखिला होगा। इसके लिए 25 फरवरी को आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इन सीटों पर सिर्फ ईडब्ल्यूएस-डीजी श्रेणी के अभिभावकों को ही आवेदन  करना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed