फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Number of people in Mosque also decreases due to weekend curfew in delhi

वीकेंड कर्फ्यू: मस्जिदों में कम रही नमाजियों की तादाद, जामा मस्जिद के शाही इमाम ने भी की अपील

Sun, 18 Apr 2021 02:46 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 18 Apr 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
Number of people in Mosque also decreases due to weekend curfew in delhi
जामा मस्जिद - फोटो : रवि बत्रा
कोरोना की बढ़ती रफ्तार को धीमा करने के लिए राजधानी दिल्ली में वीकेंड पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसी कड़ी में प्रशासन की ओर से धार्मिक स्थानों पर भी लोगों की संख्या को सीमित करने का आदेश जारी किया गया है। इसके कारण शनिवार को वीकेंड कर्फ्यू की वजह से राजधानी की मस्जिदों में नमाजियों की संख्या बेहद कम रही। 
विज्ञापन


शुक्रवार दिन में लोकल थाना पुलिस की ओर से मस्जिद कमेटियों को आदेश जारी किया गया था कि मस्जिदों में स्टाफ को मिलाकर 50 से अधिक लोग एक साथ मौजूद नहीं रहे। उधर, राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने लोगों से घरों में ही नमाज और तरावीह अदा करने की अपील की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मस्जिदों में नमाजियों की संख्या को सीमित कर दिया जाए। सैयद अहमद बुखारी ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर अपील की कि राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एहतियात बरतकर ही इस बीमारी को हराया जा सकता है। बिना वजह कोई भी घर से बाहर न निकलें। बगैर मास्क के भी कोई बाहर न निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क से कोरोना के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। पहले बुजुर्ग और अधेड़ उम्र के लोग ही कोरोना की चपेट में आ रहे थे, लेकिन अब यह जवान लोगों के अलावा महिलाओं व बच्चों को भी नहीं छोड़ रहा है। जहां तक मस्जिदों में नमाज व तरावीह अदा करने की बात है तो सबसे अपील की गई है कि वह अपने-अपने घरों में नमाज और तरावीह पढ़े तो ज्यादा बेहतर होगा। 


इसके अलावा सभी मस्जिद की इंतजामियां कमेटी से अपील की जाती है कि वह मस्जिद से चटाइयों को उठाकर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए स्टिकर लगाकर मार्किंग कर दें और नमाजी भी दूरी का पालन करते हुए मस्जिद में नमाज अदा करें। ऐसा करने से हम पूरी इंसानियत को बचा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed