फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Number of infected returning from UK increased to 42

ब्रिटेन से लौटने वाले संक्रमितों की संख्या 42 हुई

Sat, 02 Jan 2021 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Number of infected returning from UK increased to 42
नई दिल्ली। दिल्ली में ब्रिटेन से आने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 42 हो गई है। इन सभी मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल के विशेष वार्ड में रखा गया है। इनमें से चार लोग कोरोना के नए स्ट्रैन से संक्रमित हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में ब्रिटेन से लौटने वाले चार और व्यक्ति को लोकनायक के विशेष कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है। दिल्ली सरकार की ओर से चलाए जा रहे घर-घर जांच अभियान में ब्रिटेन से लौटे अब तक कुल 42 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। नए स्ट्रेन की जांच के लिए इनमें से कुछ लोगों के सैंपल पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलाजी (एनआइबी) और कुछ के नेशनल कंट्रोल फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) केंद्र भेजे गए हैं। यहां जिनोम सीक्वेंसिंग जांच से वायरस के रूप का पता लगाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो सकेगी कि इनमें ब्रिटेन में फैला नया स्ट्रेन वाला संक्रमण तो नहीं है। फिलहाल 30 लोगों की जांच के नतीजे आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed