{"_id":"5c7fc6d6bdec2214323f25ea","slug":"nsui-protest-against-unemployment-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने बेरोजगारी के खिलाफ जूतों पर पालिश कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई ने बेरोजगारी के खिलाफ जूतों पर पालिश कर जताया विरोध
Wed, 06 Mar 2019 06:40 PM IST
vivek shukla
नई दिल्ली, भाषा
नई दिल्ली, भाषा
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Mar 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
NUSI
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की दिल्ली प्रदेश इकाई ने बढ़ती बेरोजगारी और मोदी सरकार के झूठे वादों के खिलाफ अनूठे ढंग से विरोध-प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जूते पॉलिश कर विरोध जताया।
विज्ञापन
डीयू के आर्ट्स फैकल्टी में हुए इस प्रदर्शन में छात्रों ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार युवाओं केभविष्य को लेकर ध्यान नहीं दे रही है। एनएसयूआई ने केंद्र सरकार को जुमले वाली सरकार बताया, जो कि युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। बढ़ती जा रही बेरोजगारी से छात्र काफी हताश है।
विज्ञापन
एनएसयूआई दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी के नाम पर पकौड़े बेचने की सलाह देती है। देश में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है। भारत एक युवा देश है, जहां युवाओं को नौकरी की जरुरत है लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन