{"_id":"68c2eda91795c0d90406f7e5","slug":"nsui-fielded-women-candidates-for-the-post-of-president-and-abvp-for-the-post-of-joint-secretary-ashram-news-c-340-1-del1011-104534-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: एनएसयूआई ने अध्यक्ष व एबीवीपी ने संयुक्त सचिव पद पर महिला उम्मीदवार उतारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: एनएसयूआई ने अध्यक्ष व एबीवीपी ने संयुक्त सचिव पद पर महिला उम्मीदवार उतारे
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के सेंट्रल पैनल के लिए गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने अलग-अलग पद के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर और एबीवीपी ने संयुक्त सचिव के पद पर महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। जबकि स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने डूसू चुनाव के लिए संयुक्त तौर पर उम्मीदवार मैदान में उतारे है। इसमें अध्यक्ष और सचिव पद पर महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है। अगर कोई महिला उम्मीदवार अध्यक्ष पर जीतेगी तो 17 साल बाद ऐसा होगा। वर्ष 2008 के बाद डूसू के अध्यक्ष पद पर किसी महिला उम्मीदवार ने जीत दर्ज नहीं की है।
एबीवीपी से यह उम्मीदवार मैदान में
एबीवीपी ने डूसू अध्यक्ष पद के लिए आर्यन मान को उम्मीदवार बनाया है। हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी आर्यन डीयू के हंसराज कॉलेज से स्नातक हैं। वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस के छात्र हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार हरियाणा निवासी गोविंद तंवर डीयू के दयाल सिंह कॉलेज से स्नातक के बाद बौद्ध अध्ययन विभाग में एमए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। सचिव पद के उम्मीदवार दिल्ली निवासी कुणाल चौधरी डीयू के पीजीडीएवी कॉलेज से स्नातक के बाद बौद्ध अध्ययन विभाग में परास्नातक हैं। 2023 में पीजीडीएवी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। संयुक्त सचिव पद की उम्मीदवार बिहार निवासी दीपिका झा डीयू के लक्ष्मीबाई कॉलेज से स्नातक हैं और वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग की छात्रा हैं।
विज्ञापन
एनएसयूआई का इन उम्मीदवारों पर दांव
एनएसयूआई ने डूसू अध्यक्ष पद के लिए 23 वर्षीय जोश्लिन नंदिता चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। वह राजस्थान के जोधुपर की हैं और वर्तमान में डीयू में बौद्ध अध्ययन में परास्नातक कर रही हैं। 2019 से एनएसयूआई की सक्रिय सदस्य जोश्लिन लगातार महिला अधिकारों, विश्वविद्यालय सुरक्षा और छात्र प्रतिनिधित्व के लिए कार्यरत हैं। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार 24 वर्षीय राहुल झांसला भी राजस्थान से आते है। डीयू के बौद्ध अध्ययन में परास्नातक में हैं। उन्हें पूर्वांचल और राजस्थान छात्र समुदाय से व्यापक समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
जबकि सचिव पद के उम्मीदवार कबीर दिल्ली के जनकपुरी से आते है। वह लॉ सेंटर के छात्र हैं। हरियाणा के फरीदबाद के आनंगुपर गांव के 19 वर्षीय लवकुश भड़ाना को संयुक्त सचिव के पद पर मैदान में उतारा गया है।
एसएफआई-आइसा के संयुक्त उम्मीदवार
डूसू चुनाव में एसएफआई-आइसा ने संयुक्त तौर पर उम्मीदवार मैदान में उतारे है। आइसा ने बिहार के गया निवासी अंजलि को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। डीयू के बौद्ध अध्ययन विभाग की छात्रा है। हंसराज कॉलेज में महिला हॉस्टल दोबारा से खोलने के आंदोलन को उन्होंने नेतृत्व किया था। वहीं बिहार के मुंगेर निवासी अभिषेक कुमार संयुक्त सचिव के उम्मीदवार हैं। वह हिंदू कॉलेज के छात्र है। बिहार के सुपौल निवासी सोहन कुमार यादव को उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। डीयू से बौद्ध अध्ययन विभाग से एमए कर रहे हैं। बिहार के सुपौल से वह आते है। सचिव पद के लिए हिंदू कॉलेज की बीए समाजशास्त्र की तीसरे वर्ष की छात्रा असम की अभिनंदना को मैदान में उतारा गया है।
डीयू बौद्ध अध्ययन विभाग से अधिक उम्मीदवार
डूसू चुनाव के लिए 20 में से आठ उम्मीदवार बौद्ध अध्ययन विभाग से आते हैं। उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवार बौद्ध अध्ययन विभाग से हैं। इसी तरह से सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए एक-एक उम्मीदवार और अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार बौद्ध अध्ययन विभाग के छात्र हैं। उसके बाद कैंपस लॉ सेंटर, लॉ सेंटर-2, हिंदू कॉलेज और दूसरे कॉलेजों से उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
उम्मीदवारों में जातीय समीकरण भी साधे
छात्र संगठनों के नामों की घोषणा में जातीय समीकरण भी साधे है। ब्राह्मण, जाट, गुर्जर, यादव सहित दूसरे समुदाय से उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। डीयू चुनाव जाट-गुर्जर समुदाय के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है।
छात्र संगठन
अध्यक्ष
उपाध्यक्ष
सचिव
संयुक्त सचिव
एबीवीपी
आर्यन मान
गोविंद तंवर
कुणाल चौधरी
दीपिका झा
एनएसयूआई
जोश्लिन नंदिता चौधरी
राहुल झांसला कबीर
लवकुश भड़ाना
आइसा-एसएफआई
अंजलि
सोहन कुमार
अभिनंदना
अभिषेक