{"_id":"68cc01101f6603945b0a956b","slug":"nsui-alleges-vote-theft-by-tampering-with-evms-ashram-news-c-340-1-del1011-105356-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: एनएसयूआई का ईवीएम में हेराफेरी कर वोट चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: एनएसयूआई का ईवीएम में हेराफेरी कर वोट चोरी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मुद्दे पर कॉलेज प्रशासन को घेरा, एबीवीपी ने कहा कि एनएसयूआई संभावित हार से बौखलाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ(डूसू) चुनाव में अलग-अलग कॉलेज में वोट चोरी करने से लेकर ईवीएम में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। साथ ही एबीवीपी के डूसू अध्यक्ष पद उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने की मांग की। इस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कहा कि एनएसयूआई संभावित हार से बौखला गई है। हार की आशंका के डर से ईवीएम पर आरोप मढ़ रही है।
इस मुद्दे को लेकर नॉर्थ कैंपस में एनएसयूआई और एबीवीपी समर्थकों के बीच तकरार देखने को मिली। एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री ने भी इस मुद्दे पर कॉलेज प्रशासन को घेरा। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा, ईवीएम को लेकर किरोड़ीमल कॉलेज, हिंदू कॉलेज और और हंसराज कॉलेज से धांधली की कई घटनाएं सामने आई हैं। यह साबित करती हैं कि आरएसएस–भाजपा के इशारे पर एबीवीपी संगठित रूप से वोट चोरी कर लोकतंत्र की भावना को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।
आरएसएस–भाजपा अपनी अलोकतांत्रिक और धोखाधड़ी वाली आदतें डीयू में भी ले आई है। जैसे वह बाहर चुनावों में धांधली करते हैं वैसे ही अब डीयू में भी कर रहे हैं। लेकिन डीयू के छात्र इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह एबीवीपी की बेईमानी का जवाब अपने वोट से देंगे। एनएसयूआई डीयू में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव आयोग व प्रशासन से अपील करती है कि इन उल्लंघनों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
ईवीएम पर जानबूझकर लगाई नीली स्याही
एनएसयूआई के अनुसार कई कॉलेजों से ईवीएम पर जानबूझकर नीली स्याही के निशान लगाए गए ताकि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सकें। डीयू प्रशासन ने एबीवीपी और आरएसएस के शीर्ष नेतृत्व के इशारों पर ऐसा किया। चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता से समझौता किया गया। प्रशासन और एबीवीपी के बीच इस तरह की मिलीभगत छात्र लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार है। एनएसयूआई की डूसू अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जोसलिन नंदिता चौधरी और संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार लवकुश भड़ाना ने कई कॉलेजों का दौरा कर चुनावी व्यवस्था की विफलता पर गहरी चिंता जताई।
हार के कारण लगाया अनर्गल आरोप
वहीं एनएसयूआई के आरोप पर एबीवीपी ने कहा कि एबीवीपी डूसू चुनाव में चारों सीट जीतने जा रही है। एनएसयूआई का ईवीएम संबंधी आरोप निराधारा है। यह उनकी संभावित हार की बौखलाहट है। एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि डूसू में एबीवीपी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से एनएसयूआई घबराई हुई है। इस कारण एबीवीपी पर अनर्गल आरोप लगा रही है। इस बार डूसू चुनाव में एनएसयूआई दूसरे नहीं बल्कि तीसरे स्थान के लिए लड़ रही है।
हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने का पुराना पैटर्न
एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जिस प्रकार प्रत्येक चुनाव में हार को लेकर ठीकरा ईवीएम पर लगाती है बिल्कुल वही पैटर्न एनएसयूआई भी अपना रही है। संभावित हार और छात्रों के बीच अलोकप्रियता से एनएसयूआई की छटपटाहट साफ है। किरोड़ीमल कॉलेज के बाहर डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री के साथ समर्थकों ने छात्रा के साथ हाथापाई की जिससे वह छात्रा गिर गई और उसके ऊपर भीड़ चढ़ गई। साथ ही रौनक खत्री अवैध रूप से बाहरी भीड़ के साथ किरोड़ीमल कॉलेज में घुसे और छात्रों से मारपीट की।