फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   NRI air hostess beaten by husband

एनआरआई एयर होस्टेस को पति ने बंधक बनाकर पीटा

Thu, 25 Mar 2021 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
NRI air hostess beaten by husband
नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में पति पारिक चौधरी ने अमेरिकी नागरिक 34 वर्षीय सपना (बदला नाम) को बंधक बनाकर दो दिन तक पीटा। विदेशी एयरलाइंस में एयर होस्टेस सपना के सिर, आंख और शरीर के बाकी हिस्सों में गंभीर चोटें हैं। उसने पति गाजियाबाद के शास्त्री नगर निवासी पारिक चौधरी के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नरेला इंडस्ट्रियल थाना पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से अमेरिका निवासी सपना दिल्ली के पॉकेट-5, ब्लॉक-एफ, नरेला में अकेली रहती है। दिल्ली में ठिकाना बनाने की वजह उसकी विदेशी एयरलाइंस की नौकरी है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले मुलाकात पारिक से हुई। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद छोटी-छोटी बातों पर पारिक सपना को पीट देता और बाद में माफी मांग लेता। पारिक बार-बार खुद में बदलाव करने का वादा करता था। पिछले साल सितंबर में उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद पारिक का व्यवहार और बदल गया। वह सपना को और बुरी तरह पीटने लगा।
विज्ञापन

सपना का कहना है कि 19 मार्च की सुबह पारिक ने उसे घर में बंधक बना लिया। इसके बाद 21 मार्च की रात 11:30 तक उसे घर से नहीं निकलने दिया। वह उसे दो दिन तक पीटता रहा। सपना को पता चला था कि पारिक पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। वारदात के बाद से वह फरार है। सपना ने किसी तरह मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सपना का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed