{"_id":"622be75c2ea29769087e6b0e","slug":"now-you-can-take-dda-flat-even-if-you-have-a-house-and-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : अब मकान व प्लॉट होने पर भी ले सकते हैं डीडीए का फ्लैट, नियमों में परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : अब मकान व प्लॉट होने पर भी ले सकते हैं डीडीए का फ्लैट, नियमों में परिवर्तन
Sat, 12 Mar 2022 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 12 Mar 2022 05:50 AM IST
सार
उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीडीए बोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान डीडीए (आवास संपदा का प्रबंधन और निपटान) विनियम, 1968 में संशोधन को मंजूरी दी। डीडीए के अनुसार, अधिक खरीदारों को आकर्षित करने के लिए आवास नियमों में संशोधन को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया। वर्तमान नियमों के कारण फ्लैट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या सीमित थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीडीए फ्लैट लेने के लिए अब वह व्यक्ति भी आवेदन कर सकेगा जिसके स्वयं व उसके परिवार के पास दिल्ली में एक फ्लैट एवं भूखंड है, मगर उनके या उनके परिवार के सदस्यों के पास दिल्ली में 67 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र का फ्लैट या प्लॉट नहीं होना चाहिए। अभी तक ऐसे व्यक्ति डीडीए फ्लैट के लिए आवेदन नहीं सकते थे। इस संबंध में डीडीए बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को आवास नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीडीए बोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान डीडीए (आवास संपदा का प्रबंधन और निपटान) विनियम, 1968 में संशोधन को मंजूरी दी। डीडीए के अनुसार, अधिक खरीदारों को आकर्षित करने के लिए आवास नियमों में संशोधन को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया। वर्तमान नियमों के कारण फ्लैट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या सीमित थी।
विज्ञापन
बैठक में फ्लैटों के आवंटन के मामले में प्रतीक्षा सूची वालों की संख्या फ्लैटों की संख्या के बराबर होगी, जबकि पहले यह संख्या 25 प्रतिशत थी। वहीं, विकासशील क्षेत्रों के बिना बिके फ्लैटों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पेश किया जाएगा और फ्लैटों के स्वामित्व की कोई शर्त आवेदकों पर लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की कड़ी में विश्व स्तरीय चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए 79.73 हेक्टेयर से अधिक एम्स दिल्ली परिसर के पुनर्विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा ई-कचरा प्रबंधन (इको-पार्क) प्रणाली स्थापित करने के लिए एक भूखंड (8.5 हेक्टेयर या 21 एकड़) के लिए भूमि उपयोग को बदलने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई।
डीडीए फ्लैट के लिए पहले मारामारी, अब मोहभंग
डीडीए के फ्लैट लेने के लिए एक समय लोगों के बीच मारामारी रहती थी और लोग डीडीए की आवास योजना लांच होने का इंतजार करते थे। आवास योजना लांच होने पर एक-एक फ्लैट के लिए 50-50 लोग आवेदन करते थे, मगर पिछली पांच आवास योजनाओं में शामिल किए गए फ्लैट्स लेने के लिए बहुत कम ही लोग आगे आ रहे हैं। गत दिसंबर में लांच की आवास योजना तो पूरी तरह फ्लॉप हो गई थी और डीडीए ने अपनी आवास योजना के लिए आवेदन करने की अवधि बढ़ाने पड़ी थी। इसके बाद भी कुछ ही लोग आवेदन करने के लिए आगे आए।
डीडीए की ओर से गत 23 दिसंबर को 2021(2) आवास योजना लांच की थी। इस योजना में शामिल किए 18335 फ्लैट के लिए सात फरवरी तक आवेदन किया जा सकता था, लेकिन इस अवधि तक फ्लैटों की संख्या से कम केवल 16000 हजार लोगों ने ही आवेदन किया। इस कारण डीडीए ने आवेदन करने तिथि एक माह तक बढ़ानी पड़ी। योजना के तहत फ्लैट लेने के लिए आवेदन करने की अवधि बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। करीब ढाई माह के दौरान 22179 लोगों नेे आवेदन किया। इस तरह आवेदन करने वालों की संख्या फ्लैटों की संख्या से करीब चार हजार अधिक है। वर्ष 2014, 2017, 2019 व 2021 (1) योजनाओं में फ्लैट मिलने के बावजूद करीब 45 प्रतिशत आवंटी फ्लैट लेने से पीछे हट गए थे।
अधिकांश फ्लैट दूरदराज होने से नहीं ले रहे
डीडीए के अधिकतर फ्लैट नई दिल्ली इलाके से काफी दूर है और उनकी स्थिति भी खराब हो चुकी है। इस कारण आवंटी ये फ्लैट लेने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। डीडीए के अधिकतर फ्लैट द्वारका, मंगलापुरी, बक्करवाला, रोहिणी, नरेला, जसोला, वसंत कुंज आदि जगह है। इसके अलावा नरेला, बक्करवाला, रोहिणी में वीरान जगह पर फ्लैट बने हैं। इन स्थानों पर न तो बस सेवा है और न ही मार्केट है।
वर्ष 2014 में 40 प्रतिशत लोगों ने लौटाए थे फ्लैट : डीडीए ने वर्ष 2014 में लोगों का आवास उपलब्ध कराने के लिए करीब 25 हजार फ्लैट आवंटित करने की योजना जारी की थी। इस योजना के तहत करीब दो लाख लोगों ने फ्लैट लेने के लिए आवेदन किया था, लेकिन ड्रा निकलने के करीब दो माह के अंदर 11 हजार लोगों ने फ्लैट लौटा दिए। फ्लैट लौटाने वालों का यह आंकड़ा करीब 40 प्रतिशत था।
वर्ष 2017 में छह हजार फ्लैट लौटाए थे
डीडीए ने वर्ष 2017 में 13 हजार फ्लैट आवंटित करने का निर्णय लिया था। छह हजार लोगों ने फ्लैट वापस लौटा दिए थे। डीडीए की आवास योजना 2019 में 8400 फ्लैट्स शामिल किए गए थे, लेकिन ड्रा निकलने के 20 दिन के अंदर ही 4000 हजार लोगों ने फ्लैट्स लौटाने का आवेदन कर दिया था। योजना जनवरी 2021 में लांच हुई थी। इस योजना में 1354 फ्लैट्स थे और उनमें से 694 फ्लैट्स सरेंडर कर दिए गए थे।