फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now the dreams of domestic helpers will get flight

डीयू का प्रयास : अब घरेलू सहायिकाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान, बेटियां भी बनेंगी होनहार

Sat, 05 Mar 2022 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 06:33 AM IST
सार

मुखर्जी नगर एसएफएस सोसायटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व हिंदू कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि जिन्होंने किसी वजह से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं की है, उनको प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सुविधा दी जा रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में बिना शुल्क तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए एसोसिएशन सभी सहायिकाओं से दाखिले के लिए दस्तावेज एकत्रित कर रहा है।

विज्ञापन
Now the dreams of domestic helpers will get flight
Delhi University

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज अब नजदीकी आवासीय कालोनियों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं के सपनों को भी उड़ान देगा। साथ ही, इनके बच्चे भी अपना सपना साकार करेंगे। डीयू नार्थ कैंपस के कॉलेज में उनका कौशल विकास किया जाएगा।

विज्ञापन


इससे वह अपना रोजगार खुद कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। सरकार द्वारा प्रमाणित कोर्स करने का मौका मिलेगा। इस कोर्स के लिए 18-40 साल के लोग आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा डीयू के मिरांडा हाउस कॉलेज में मिल रही है। पूरे तीन महीने तक कौशल विकास कार्यक्रम चलेगा। पूरा कोर्स मुफ्त और सरकार प्रमाणित कोर्स होगा।
विज्ञापन


इन्हें मिलेगा दाखिला
स्कूल ड्रॉप आउट 18-40 आयु वर्ग के लोगों के लिए प्रोग्राम बनाया गया है। दाखिले के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक और विद्यालय प्रमाण पत्र देना होगा। मिरांडा हाउस कॉलेज में दाखिला 5 मार्च से 10 मार्च तक लिया जा सकेगा। कौशल विकास के तहत ग्रीन बैग बनाने का अवसर मिलेगा। कॉलेज के इस काम में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन मददगार बन रहा है। इससे एसोसिएशन के कार्य क्षेत्र में काम करने वाले घरेलू सहायक व सहायिकाओं व उनके बच्चे कोर्स से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखर्जी नगर एसएफएस सोसायटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व हिंदू कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि जिन्होंने किसी वजह से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं की है, उनको प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सुविधा दी जा रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में बिना शुल्क तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए एसोसिएशन सभी सहायिकाओं से दाखिले के लिए दस्तावेज एकत्रित कर रहा है।


ताकि कोई आत्मनिर्भर बनने से वंचित न रहे : प्रोफेसर हेना
मिरांडा हाउस की प्रोफेसर डॉ. हेना सिंह का कहना है कि समाज में वैसे लोग जो आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक या किसी अन्य कारणों से आत्मनिर्भरता से वंचित रह गए हों उनके प्रति संवेदनशीलता व सकारात्मक प्रयत्न करने की एक पहल है। इसके अंतर्गत वैसे व्यक्तियों के लिए जिन्होंने किसी कारणवश अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं की हो, उनके लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कौशल विकाश व आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत उन्हें तीन महीने के लिए मिरांडा हाउस कॉलेज में बिना शुल्क तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed