{"_id":"61e9f23aac8eea6e230d7278","slug":"now-information-about-e-vehicles-will-be-available-on-one-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : अब एक क्लिक पर मिलेगी ई-वाहनों की जानकारी, दिल्ली सरकार ने लॉन्च की वन-स्टॉप वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : अब एक क्लिक पर मिलेगी ई-वाहनों की जानकारी, दिल्ली सरकार ने लॉन्च की वन-स्टॉप वेबसाइट
Fri, 21 Jan 2022 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Jan 2022 05:07 AM IST
सार
कीमत, मॉडल या चार्जिंग स्टेशन, ईवी पोर्टल पर सभी सुविधाएं एक साथ, ev.delhi.gov.in वेबसाइट लॉन्च।
विज्ञापन
eWheelers E-bike Studio
- फोटो : eWheelers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोत्साहन के लिहाज से दिल्ली सरकार ने वन-स्टॉप वेबसाइट ev.delhi.gov.in लॉन्च की है। इस पर मॉडल, कीमत, ब्रांड, वैरिएंट या चार्जिंग प्वाइंट और ई-वाहनों की उपलब्धता समेत तमाम जानकारियां मिल सकेंगी। बृहस्पतिवार को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की मौजूदगी में पोर्टल की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार का लक्ष्य आम लोगों तक इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित जानकारी मुहैया करना है, ताकि खरीदारी और भी सुलभ हो जाएगी। इस वेबसाइट को एक विशिष्ट आधुनिक वेबसाइट के तौर पर विकसित किया गया है, ताकि ईवी उपभोक्ता की जरूरतें पूरी हो सके। वेबसाइट को काफी आकर्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
आधुनिकीकरण हर क्षेत्र के लिए अहम : गहलोत लांच के मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा...‘आधुनिकीकरण हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार, उपयोगकर्ता के अनुकूल, इंटरैक्टिव और संसाधनपूर्ण प्लेटफार्म प्रदान करना चाहती है। यह नई वेबसाइट संभावित ईवी ग्राहकों को सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने में सक्षम है।
विज्ञापन
ये भी सुविधाएं - वेबसाइट पर नोटिफिकेशन और सर्कुलर होंगे। दिल्ली सरकार की ओर से ई-वाहनों से संबंधित जारी की जाने वाली जानकारी होंगी। इस पेज पर फीडबैक और शिकायत दर्ज करने की सुविधा होगी।
वेबसाइट पर होंगे ये विकल्प
चार्जिंग स्टेशन एक्सप्लोरर : यहां ग्राहकों को सक्रिय सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी मिलेगी। वर्तमान में दिल्ली में 170 स्थानों पर 377 चार्जिंग प्वाइंट हैं।
ईवी कैलकुलेटर : इसके जरिये ग्राहकों को अपनी पसंद के मुताबिक वाहनों की कीमतों का पता चल सकेगा। तमाम विकल्पों की मौजूदगी से ग्राहकों के लिए ई-वाहन खरीदने में दिक्कतें भी नहीं आएंगी।
ईवी सर्च : यह पोर्टल खरीदारों को बगैर किसी परेशानी के सभी पंजीकृत ईवी मॉडलों की जानकारी मिलेगी। ईवी सर्च के जरिये वाहनों की उपलब्धता, ईवी मॉडल, वैरिएंट की भी जानकारी मिल सकेगी।
ईवी डैशबोर्ड : यहां इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री की नवीनतम जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।