{"_id":"62727f26bb03bb320b55e324","slug":"now-corona-investigation-will-increase-in-the-capital-ashram-news-noi6465149182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राजधानी में बढ़ेगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राजधानी में बढ़ेगी कोरोना जांच
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के केस लगातार बढ़ने के बाद सरकार अब जांच बढ़ाने की तैयारी में है। इसे लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से पांच लाख एंटीजन टेस्ट किट खरीदने के लिए निविदा जारी की गई है। निविदा में निजी एजेंसियों से किट को लेकर दामों का ब्यौरा देने के लिए कहा गया है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक कोरोना जांच रफ्तार पकड़ सकती है।
वर्तमान में दिल्ली में प्रतिदिन 20 से 30 हजार के करीब कोरोना जांच हो रही है। स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, अधिकृत व मूल उत्पादन करने वाली एजेंसी ही एंटीजन किट आपूर्ति के लिए निविदा में भाग ले सकती हैं। वहीं, यदि एंटीजन किट की आपूर्ति में देरी होगी तो विभाग किसी ओर एजेंसी को ऑर्डर दे सकता है। साथ ही एजेंसी को तीन दिनों के भीतर विभाग को पांच लाख एंटीजन टेस्ट किट उपलब्ध करानी होगी।
एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में आरटी-पीसीआर से अधिक व रैपिड एंटजीन किट से कम टेस्ट किए जा रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली में 23,694 टेस्ट किए गए थे, जिसमें आरटी-पीसीआर की संख्या 13875 व एंटीजन टेस्ट की 9819 थी।