Delhi News: महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के प्रयास मामले में जेल प्रशासन को नोटिस
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जेल महानिदेशक से इस मामले में दर्ज एफआईआर और जांच रिपोर्ट की जानकारी मांगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग ने मंडोली जेल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में सख्त रुख अख्तियार किया है। आयोग ने इस मामले में जेल महानिदेशक को नोटिस जारी किया है और उनसे तीन अक्तूबर तक पूरी जानकारी मांगी है। आयोग ने यह कदम डॉक्टर की शिकायत पर उठाया है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जेल महानिदेशक से इस मामले में दर्ज एफआईआर और जांच रिपोर्ट की जानकारी मांगी है। इसके अलावा जेलों में बंद महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों से कदम उठाने की मांग की है।
साथ ही, प्रत्येक जेल के लिए गठित आंतरिक शिकायत समिति का विवरण मांगा है और समिति के समक्ष प्राप्त यौन उत्पीड़न की शिकायतें व उन पर कार्रवाई करने की भी जानकारी मांगी है। मालीवाल ने कहा कि जेल में काम करने वाली एक महिला डॉक्टर को इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से गुजरना पड़ा।