फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   north mcd earn 210 crores from property tax

उत्तरी निगम ने व्यावसायिक संपत्तियों पर टैक्स से कमाए 210 करोड़

Sun, 30 Aug 2020 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
north mcd earn 210 crores from property tax
नई दिल्ली। आर्थिक तंगी से जूझ रही उत्तरी दिल्ली नगर निगम को इस वित्तीय वर्ष में व्यवसायिक संपत्तियों से संपत्ति कर के रूप में 210.16 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। यही नहीं रिहायशी संपत्तियों से भी निगम ने 103.61 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। साथ ही हेल्थ ट्रेड लाइसेंस से 13,81,915 और जनरल ट्रेड लाइसेंस से 100. 09 लाख रुपये की प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में उत्तरी निगम के महापौर जय प्रकाश ने बताया कि निगम संपत्ति कर से राजस्व की बढ़ोतरी करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। यही वजह है कि हमने इस बार लॉकडाउन को देखते हुए संपत्ति कर को जमा कराने की तिथि आगे बढ़ाई थी। अब लोग संपत्ति कर जमा करा रहे हैं इसे देखते हुए जल्द ही 15 से 20 दिन की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि निगम को अधिक से अधिक संपत्ति कर मिले इसके लिए प्रत्येक वार्ड में एक निरीक्षक को कम से कम 20 व्यवसायिक संपत्तियों का कर जमा कराने का लक्ष्य दिया है। जो निरीक्षक बेहतर कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कई बार देखने में आता है कि संपत्ति कर दो लाख रुपये बनता है, बाद में वह 50 हजार में सेटल हो जाता है। अब तय किया गया है कि जिन लोगों का संपत्ति कर दो लाख से अधिक होगा उसकी एक कॉपी अतिरिक्त आयुक्त के पास भी जमा होगी। मुख्यालय में जानकारी रहने से पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed