{"_id":"60ec3ce852b48446325d38b8","slug":"noida-famous-black-money-gold-recovery-case-will-now-be-investigated-by-police-station-sector-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: बहुचर्चित काला धन, सोना बरामदगी मामले की जांच अब थाना सेक्टर 20 पुलिस करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: बहुचर्चित काला धन, सोना बरामदगी मामले की जांच अब थाना सेक्टर 20 पुलिस करेगी
Mon, 12 Jul 2021 06:30 PM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:30 PM IST
सार
अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि बहुचर्चित काला धन मामले की जांच अब थाना सेक्टर 20 पुलिस करेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य सरकारी एजेंसियां जांच कर रही हैं जिनके साथ पुलिस समन्वय बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के बहुचर्चित काला धन व सोना बरामदगी मामले की जांच अब थाना सेक्टर 20 पुलिस करेगी। थाना सेक्टर 39 पुलिस से जांच हटाकर थाना सेक्टर 20 पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि बहुचर्चित काला धन मामले की जांच अब थाना सेक्टर 20 पुलिस करेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य सरकारी एजेंसियां जांच कर रही हैं जिनके साथ पुलिस समन्वय बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने दावा किया कि मामले में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। हालांकि मामले में मुख्य आरोपी राम मणि पांडे तथा किसलय पांडे के खिलाफ अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 11 जून को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उन लोगों ने पूर्वांचल सिल्वर सिटी की सोसाइटी से करोड़ों की नगदी तथा सोना व जेवरात चोरी की थी। यह फ्लैट राम मणि पांडे का है। इसके बाद पुलिस ने राम मणि के ड्राइवर समेत दो और आरोपियों को पकड़ा।
इस मामले में आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तथा नोएडा पुलिस जांच कर रही है। चोरी के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों की जमानत हो चुकी है। वहीं, मुख्य आरोपी गोपाल फरार है।