फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nobel laureate Abhijit Banerjee meets Kejriwal

Delhi News : केजरीवाल से मिले नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी, सीएम ने कही मन की बात

Sat, 23 Jul 2022 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 06:24 AM IST
सार

केजरीवाल और प्रो. बनर्जी ने दिल्ली के मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों में इनोवेशन क्लस्टर स्थापित कर दिल्ली में अधिक से अधिक रोजगार पैदा करने को लेकर भी अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन
Nobel laureate Abhijit Banerjee meets Kejriwal
केजरीवाल के साथ अर्थशास्त्री प्रो. अभिजीत बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शुक्रवार को नोबेल पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो. अभिजीत बनर्जी ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने दिल्ली की अर्थव्यवस्था, रोजगार और जल सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने दिल्ली के विकास में आपसी सहयोग और समर्थन की संभावनाओं को तलाशने पर चर्चा की। 

विज्ञापन


केजरीवाल और प्रो. बनर्जी ने दिल्ली के मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों में इनोवेशन क्लस्टर स्थापित कर दिल्ली में अधिक से अधिक रोजगार पैदा करने को लेकर भी अपने विचार साझा किए। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम किया है, उसको देश और दुनिया के सामने एक मॉडल के रूप में रखने के लिए इच्छुक हैं, ताकि बाकी सरकारें भी समाज के कल्याण के लिए इसे अपना सकें। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रो. बनर्जी की जे-पाल संस्था, दिल्ली सरकार के ‘मिशन बुनियाद’ कार्यक्रम की एक अहम भागीदार है। जिसकी मदद से लाखों छात्रों की बुनियादी शिक्षा में सुधार करने में मदद मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed