फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   no gate score required for phd in iiit

आईआईआईटी दिल्ली में पीएचडी में दाखिले को गेट जरूरी नहीं

Thu, 27 Feb 2020 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
no gate score required for phd in iiit
नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटी) में पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए गेट स्कोर अनिवार्य नहीं होगा। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में छात्रों को कंप्यूटेंशनल बॉयोलॉजी (सीबी), कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई), ह्यूमन सेंटर्ड डिजाइन (एचसीडी), मैथ्मेटिक्स और सोशल साइंस एंड ह्यूमैनीटीज (एसएसएच) प्रोग्राम में अब बिना गेट स्कोर के दाखिले का मौका दिया जाएगा। बीटेक पास आउट छात्र भी सीधे पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आईआईआईटी दिल्ली प्रबंधन के मुताबिक पीएचडी प्रोग्राम दो माध्यमों रेगुलर और स्पोंसर्ड वर्ग से करने का मौका मिलेगा। रेगुलर पीएचडी में दाखिला सामान्य छात्रों को मिलेगा। रैगुलर पीएचडी वर्ग में छात्र को दाखिला फीस में छूट से लेकर अन्य सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, स्पांसर्ड वर्ग में ऐसे कामकाजी युवाओं को मौका मिलेगा जिनका खर्चा कंपनी देगी। यह फुल टाइम पीएचडी प्रोग्राम होगा। इसमें हफ्ते में 10-12 घंटे पढ़ाई व शोधकार्य करना होगा। इस वर्ग में छात्र की प्रतिवर्ष ट्यूशन फीस एक लाख रुपये और पंद्रह हजार कैंपस मेंटीनेंस देना होगा। इस वर्ग के किसी छात्र को फीस में किसी प्रकार की छूट समेत अन्य लाभ नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पीएचडी प्रोग्राम में ऑनलाइन दाखिला आवेदन विंडो ओपन हो गयी है। इच्छुक छात्र 16 मार्च तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। 31 मार्च को दाखिले की पहली सूची आएगी। इसके आधार पर 10-30 अप्रैल तक इंटरव्यू व लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फेलोशिप पाने वाले छात्रों को लाभ
पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए यूजीसी, सीएसआईआर, जेआरएफ, डीएसटी फेलोशिप पाने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे छात्रों को इस फेलोशिप के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed