फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nitesh was killed due to gangwar of Tillu and Gogi Gang

गैंगवार की वजह से हुई थी नितेश की हत्या

Thu, 12 Aug 2021 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nitesh was killed due to gangwar of Tillu and Gogi Gang
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के कंझावला इलाके में 31 जुलाई को नितेश नामक युवक की गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में सोनीपत, शास्त्री पार्क निवासी अक्षय और सूरज उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल, दो कारतूस, बाइक व मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि नितेश की हत्या टिल्लू और गोगी गैंग के बीच चल रही गैंगवार की वजह से हुई थी। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस जांच कर रही है। तीन अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई थी।
विज्ञापन

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि 31 जुलाई को शहीद भगत सिंह मार्ग, कराला में फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर नितेश मृत मिला। नितेश की भाभी प्रीति ने पुलिस को दिए बयान में पांच बदमाशों के हमला करने का जिक्र किया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो बदमाशों की पहचान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को पता चला है कि नितेश का बड़ा भाई परवेश गोगी गैंग से जुड़ा था। 20 फरवरी को परवेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर विरोधी टिल्लू गैंग के करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर परवेश को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस आशंका जता रही है कि इसी का बदला लेने के लिए नितेश की हत्या हुई। बदमाशों की पहचान करने के बाद पुलिस ने पहले अक्षय को गिरफ्तार किया। इसके बाद सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वह सुनील उर्फ टिल्लू के लिए काम करते हैं। वारदात वाले दिन राकेश उर्फ राका उर्फ संजू, दीपक उर्फ सोनू उर्फ पहलवान और राहुल के साथ थे।

वारदात से पहले अक्षय ने 40 हजार रुपयों की एक पुरानी बाइक खरीदी थी। बाइक को गैंग के बाकी सदस्यों को मुहैया करवा दिया गया था। वारदात में इसी बाइक इस्तेमाल हुआ था। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed