{"_id":"6011bf378ebc3e569126b8c0","slug":"nine-months-later-corona-s-case-is-less-than-100-ashram-news-noi5621803179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में नौ माह बाद कोरोना के केस 100 से भी कम, काबू में आ रही है महामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में नौ माह बाद कोरोना के केस 100 से भी कम, काबू में आ रही है महामारी
Thu, 28 Jan 2021 12:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस पर नियंत्रण की दिशा में राजधानी ने और प्रगति की है। इस बार दिल्ली में नौ महीने के बाद सबसे कम कोरोना संक्रमित मिले हैं। आखिरी बार पिछले वर्ष 30 अप्रैल को राजधानी में एक दिन में 100 से कम कोरोना मरीज मिले थे। तब 76 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद हर दिन यह आंकड़ा बढ़ता चला गया। एक दिन में आठ-आठ हजार तक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए। हालांकि अब यह संख्या काफी कम हो चुकी है।
विज्ञापन
एक दिन में दिल्ली में 96 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि अन्य दिनों की तुलना में मंगलवार को 50 फीसदी जांच ही हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते मंगलवार को गणतंत्र दिवस के चलते 29855 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 0.32 फीसदी यानी 96 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस बीच नौ लोगों की उपचार के दौरान मौत हुई है। वहीं 212 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया।
विज्ञापन
इसी के साथ दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6,34,325 हो चुकी है। इनमें से अब तक 6,21,995 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 10,829 को जान गंवानी पड़ी है। दिल्ली में भले कोरोना वायरस की संक्रमण दर कम हुई है, लेकिन मौतों का आंकड़ा अब भी अधिक देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल स्थिति यह है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के 1501 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 670 होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस को लेकर 10,4,95046 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसके अलावा, दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी कमी आई है। 1639 इलाके अब भी कंटेनमेंट जोन हैं।