{"_id":"61f97ffa07e6cf1f4324b672","slug":"nihang-sikhs-reached-kasturba-nagar-from-punjab-after-rumors-ashram-news-noi629946460","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों के बाद पंजाब से कस्तूरबा नगर पहुंचे निहंग सिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों के बाद पंजाब से कस्तूरबा नगर पहुंचे निहंग सिख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में 26 जनवरी को महिला के साथ हुई हैवानियत के मामले में जमकर राजनीति हो रही है। सोशल मीडिया पर पीड़ित महिला के सिख होने की बात कर इस मामले को तूल देने का प्रयास किया जा रहा है। अफवाहों के चलते सोमवार रात करीब 11 बजे पंजाब से 100-150 निहंग सिख कस्तूरबा नगर आ पहुंचे। इसका पता लगने पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर निहंगों को वहां से लौटा दिया।
मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित परिवार के कुछ वीडियो भी जारी किए, जिसमें परिवार के सदस्य खुद को भेरकूट जाति (हिंदू) का होने की बात कह रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि रात को सभी निहंग आसपास के गुरुद्वारों में रुक गए थे। इलाके में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए रात में ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। पूछताछ करने और पहचान सुनिश्चित करने के बाद ही लोगों को कस्तूरबा नगर में प्रवेश दिया जा रहा है। मंगलवार को दिनभर जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम खुद विवेक विहार इलाके में मौजूद रहे हालात को देखते हुए पुलिस ने पूरे कस्तूरबा नगर इलाके की नाकाबंदी कर वहां धारा-144 लगा दी है। हालांकि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धारा-144 लगने की बात से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल वहां स्थानीय पुलिस के अलावा भारी मात्रा में अर्द्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कस्तूरबा नगर में हुई वारदात के बाद कुछ शरारती तत्वों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने के लिए सोशल मीडिया पर लड़की को सिख बताकर उसके साथ जुल्म की बात फैलाना शुरू कर दी। इसमें कुछ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठन भी शामिल हो गए। सूत्रों का कहना है कि पंजाब चुनाव में इस घटना का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हुए दुष्प्रचार के बाद सोमवार को पुलिस को सामने आकर ऐसा न करने के लिए कहना पड़ा। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार को गलत बयानी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
पीड़िता को सिख बताने वालों के लिए पुलिस का संदेश
शाहदरा जिला पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की बहन और उसके नाना के वीडियो ट्वीट कर उसके हिंदू होने की जानकारी मीडिया को दी। वीडियो में पीड़िता का नाम, अपनी जाति भेरकूट और धर्म हिंदू बताया है। उसकी छोटी बहन भी अपनी जाति व धर्म बता रही है। पुलिस का कहना है कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर मामले को सांप्रदायिक बनाने के लिए उसे सिख बता रहे हैं। बता दें कि अवैध शराब का धंधा करने वाले आरोपी परिवार भी भेरकूट समाज के लोग हैं। हालांकि पड़ोसियों का कहना था कि पीड़िता और उसके परिवार ने काफी समय पूर्व सिख धर्म अपना लिया था। पुलिस इससे इंकार कर रही है।
पीड़ित परिवार को मीडिया से भी रखा जा रहा दूर
कस्तूरबा नगर का मामला दिन पर दिन तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता के परिवार की मीडिया के मिलने से पाबंदी लगा दी है। अब पुलिस ने पीड़िता के परिवार के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी है। किसी को भी परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़ित परिवार से बयान लेकर उसे तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा था। इससे माहौल खराब हो रहा था। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।