फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   NIA summoned 40 people including farmer leader Baldev Singh Sirsa and Punjabi actor Deep Sidhu

किसान नेता सिरसा और पंजाबी एक्टर सिद्धू समेत 40 लोगों को एनआईए ने पूछताछ के लिए बुलाया

Sun, 17 Jan 2021 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Jan 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
NIA summoned 40 people including farmer leader Baldev Singh Sirsa and Punjabi actor Deep Sidhu
Baldev Singh Sirsa - फोटो : एएनआई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सिख फॉर जस्टिस मामले में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बलदेव सिंह सिरसा और पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू समेत करीब 40 लोगों को नोटिस भेजकर तलब किया है। सिरसा और सिद्धू को रविवार यानि आज पूछताछ के लिए बुलाया है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ किसानों को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) के नोटिस भेजे जाने पर किसान संगठनों ने नाराजगी जताई है। किसान नेताओं का कहना है कि वह इस मसले को केंद्रीय स्तर पर होने वाली बैठक में उठाएंगे। 
विज्ञापन


वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि केंद्र सरकार ने उन्हें व किसान संघर्ष में सेवा निभा रहे किसानों को परेशान करने के लिए यूएपीए के तहत नोटिस भेजे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने उन्हें जो नोटिस भेजा है उसमें उन्हें 17 जनवरी को दफ्तर में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी नातिन की शादी है इसलिए वह सिंघु बॉर्डर से अमृतसर पहुंचे हैं। उन्होंने एनआईए को जवाब भेजा है कि वह आठ फरवरी से पहले अपना पक्ष रखने के लिए नहीं जा सकते। सिरसा ने कहा यह मामला केंद्र सरकार व किसानों के बीच आयोजित 19 जनवरी की बैठक में उठाया जाएगा। 

ये भी तलब

भाकियू कादिया के नेता हरमीत सिंह कादिया को भी समन दिया गया है। इनके अलावा सिख यूथ फेडरेशन भिंडरावाला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाई रणजीत सिंह दमदमी टकसाल, मनदीप सिद्धू, कलाकार दीप सिद्दू के भाई, नोहजीत सिंह बुलोवाल, प्रदीप सिंह लुधियाना, परमजीत सिंह अकाली, पलविंदर सिंह अमरकोट, गुरमत प्रचार सेवा के सुरिंदर सिंह ठिकरीवाला, बंदी सिंह रिहाई मोर्चा के नेता मोजंग सिंह लुधियाना आदि को भी एनआईए ने 21 जनवरी को पूछताछ के लिए तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed