{"_id":"650ade2cce2e6cb358001fac","slug":"nia-posted-pictures-of-gangsters-on-social-media-and-appealed-to-people-to-provide-information-about-them-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई समेत इन गैंगस्टरों की तस्वीरों को किया जारी, लोगों से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई समेत इन गैंगस्टरों की तस्वीरों को किया जारी, लोगों से की ये अपील
Wed, 20 Sep 2023 05:32 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 20 Sep 2023 05:32 PM IST
सार
लॉरेंस बिश्नोई, जसदीप सिंह, संदीप उर्फ काला जठेड़ी, वीरेंद्र प्रताप और जोगिंदर सिंह के बारे में जानकारी प्राप्त करने लिए एनआईए ने एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर उनके नाम के साथ तस्वीरें साझा की हैं। साथ में एक व्हाट्सएप नंबरभी शेयर किया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने हाल में एक ट्वीट किया है। एजेंसी ने कुछ तस्वीरें और उनके नाम साझा किए हैं। एजेंसी का कहना है कि यदि इन आरोपियों के बारे में किसी को कोई भी जानकारी है या किसी भी प्रकार की जानकारी मिलती है तो उसे विभाग को बताया जाया है। एनआईए ने इसके लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी शेयर किया है।
विज्ञापन
एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) द्वारा जारी की गई तस्वीरों में लॉरेंस बिश्नोई, जसदीप सिंह, संदीप उर्फ काला जठेड़ी, वीरेंद्र प्रताप और जोगिंदर सिंह शामिल हैं। ये सभी आरसी-38/2022/एनआईए/डीएलआई या आरसी-39/2022/एनआईए/डीएलआई में आरोपी हैं। एनआईए का कहना है कि यदि इनकी संपत्ति और व्यवसाय या उनके सहयोगियों दोस्तों, रिश्तेदारों के नाम पर कोई संपत्ति है तो +91 7290009373 इस नंबर पर व्हाट्सएप करें।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में कई केस दर्ज हैं। इनमें से सबसे ज्यादा केस पंजाब के विभिन्न जिलों में लंबित चल रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने ही मशहूर पंजाबी गायक, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई को 2021 में दिल्ली पुलिस ने मकोका और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। इससे पहले उसे राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह तिहाड़ के जेल नंबर 8 में बंद था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बिश्नोई ने जेल में रहते हुए अपने नेटवर्क को फैलाया। वह जेल में बंद हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के गैंगस्टरों के जरिए इन प्रदेशों में अपने नेटवर्क को मजबूत किया।
काला जठेड़ी
हरियाणा के सोनीपत जिले के राई थाना इलाके के जठेड़ी गांव का रहने वाला संदीप उर्फ काला पर 7 लाख रुपये का इनाम है। अजमेर जेल में बंद और पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कमान काला जठेड़ी ही संभाल रहा है। दिल्ली समेत 4 राज्यों में इस गैंग का वर्चस्व है। लॉरेंस बिश्नोई तब सुर्खियों में आया था, जब 2018 में उसने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। क्राइम ब्रांच टीम ने भनकपुर के पास एनकाउंटर में तीन बदमाशों को पकड़ लिया था। हालांकि संदीप उर्फ काला जठेड़ी भाग निकला था।