फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   newly married woman hanged herself in Nand Nagri

दहेज लोभियों ने ले ली बहू की जान: नवविवाहिता ने की आत्महत्या, बड़ी कार की करता था डिमांड, अब हिरासत में पति

Thu, 10 Aug 2023 08:14 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Aug 2023 08:14 AM IST
सार

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। ससुराल पर दहेज हत्या का केस हो गया है। मां की शिकायत पर पति को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
newly married woman hanged herself in Nand Nagri
नवविवाहिता रिंकी रानी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंद नगरी में 26 साल की एक नवविवाहिता रिंकी रानी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने मां के बयान पर मामला दर्ज कर पति आनंद को हिरासत में लिया है। बाकी ससुराल वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हर्ष विहार निवासी रिंकी की 17 फरवरी को सुंदर नगरी निवासी आनंद से शादी हुई थी। रिंकी की मां निर्मला देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घर का सामान और जेवर देने के अलावा उन्होंने 10 लाख रुपये आनंद के परिवार को दिए थे। शादी के एक माह तक सब ठीक चला। इसके बाद रिंकी को परेशान करना शुरू कर दिया गया। बड़ी कार मांगी जाने लगी। 

विज्ञापन

मना करने पर रिंकी को बुरी तरह पीटा जाता था। सोमवार शाम को रिंकी ने मां को फोन कर पिटाई की बात बताई थी। इस बीच मंगलवार शाम को पड़ोसी ने रिंकी के फंदा लगाने की सूचना मां को दी। अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और क्षेत्रीय एसडीएम को दिए बयान में परिवार ने रिंकी की हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed