फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   New semester will run online in IIT Delhi starting from August 9

दिल्ली : आईआईटी में ऑनलाइन ही चलेगा नया सेमेस्टर, शुरुआत 9 अगस्त से 

Thu, 15 Jul 2021 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 15 Jul 2021 05:09 AM IST
सार

  • बीटेक, एमटेक समेत पीएचडी छात्रों को ऑनलाइन ही करनी होगी पढ़ाई
  • कैंपस में  रहने वाले छात्रों को भी ऑनलाइन ही जुड़ना होगा 

विज्ञापन
New semester will run online in IIT Delhi starting from August 9
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media

विस्तार

आईआईटी दिल्ली का शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत नया सेमेस्टर 9 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। कोरोना के चलते पिछले साल की तरह इस बार भी सेमेस्टर ऑनलाइन ही चलेगा। बीटेक, एमटेक व पीएचडी के छात्र घर बैठे ऑनलाइन ही कक्षाओं से जुड़ेंगे। हालांकि विभिन्न डिग्री प्रोग्राम के करीब 15 सौ छात्र कैंपस हॉस्टल में रह रहे हैं। इन छात्रों को आईआईटी प्रबंधन ने प्राथमिकता के आधार पर हॉस्टल में जगह दी है। 

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कोरोना संक्रमण को देखते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र के तहत सेमेस्टर ऑनलाइन ही चलाने का फैसला लिया गया है। छात्र घर बैठे ऑनलाइन ही कक्षाओं से जुड़ेंगे। इसके अलावा जिन छात्रों को कैंपस आने की अनुमति मिली हुई है, वे भी ऑनलाइन ही कक्षाओं से जुड़ेंगे। 
विज्ञापन


चुनिंदा छात्रों को ही कैंपस आने की अनुमति
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पिछले साल कोरोना संक्रमण में सुधार के बाद चुनिंदा छात्रों को कैंपस में रहकर पढ़ाई की अनुमति दी गई थी। इसके बाद मार्च-अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के बाद अधिकतर छात्र घर चले गए थे। लेकिन कैंपस में 200 से अधिक छात्र फिर भी थे। ये लॉकडाउन व परिवहन न होने के चलते वापस नहीं लौट पाए थे। इसके बाद जून मध्य में दोबारा से छात्र कैंपस में आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल 15 सौ के करीब छात्र कैंपस में रह रहे हैं। इनका आना-जाना लगा रहता है क्योंकि पीएचडी, एमटेक, बीटेक फाइनल ईयर, लैब की जरूरत, घर इंटरनेट की दिक्कत समेत अन्य परेशानियों के चलते चुनिंदा छात्रों को कैंपस में कोविड-19 निमयों के तहत रहने की अनुमति मिली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed