फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   New Delhi World Book Fair will be virtual

वर्चुअल होगा नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला

Thu, 11 Feb 2021 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
New Delhi World Book Fair will be virtual
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला-2021 वर्चुअल आयोजित होगा। नई शिक्षा नीति-2020 की थीम पर आधारित मेला 6 से 9 मार्च तक लगेगा। इससे पहले 12 से 15 फरवरी तक आयोजित करने की तैयारी थी। हालांकि वर्चुअल मेले में तकनीकी तैैयारियों के चलते थोड़ा बदलाव किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) के पोर्टल पर दर्शकों को पहले पंजीकरण करवाना होगा। इसके आधार पर सुबह 11 से रात 8 बजे तक मेले से घर बैठे जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कोरोना संकट के कारण राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला-2021 वर्चुअल आयोजित करने का फैसला लिया है। इसमें सबसे पहले राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसमें थीम पवेलियन, बच्चों का कॉर्नर से लेकर सेमिनार से लेकर विमोचन भी चलता रहेगा। पंजीकरण के साथ ही दर्शकों को थीम से लेकर विभिन्न पवेलियन की जानकारी मिलेगी। इसमें दर्शक जहां जाना चाहता होगा, उसके बारे में स्क्रीन पर जानकारी उपलब्ध होगी। दर्शकों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी बनेगी।
विज्ञापन

विश्व का सबसे बड़ा मेला बनाने पर फोकस
इस मेले को विश्व का सबसे बड़ा पुस्तक मेला बनाने पर फोकस रहेगा। इसमें एक हजार तक सहयोगी प्रकाशक रहेंगे। इसमें प्रतिदिन पांच साहित्य अकादमी के कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रतिदिन 10 से 20 हजार दर्शकों को लाने पर फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति का होगा प्रचार
मेले में नई शिक्षा नीति-2020 थीम के तहत दुनियाभर के प्रकाशकों, लेखकों, पाठकों और दर्शकों को इससे जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। भारत शिक्षा में किस प्रकार इस नीति के तहत बदलाव ला रहा है, उसके बारे में भी बताया जाएगा। मेले में नई शिक्षा नीति से जुड़ी जानकारियां साझा करने के लिए विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। इसमें स्कूल और उच्च शिक्षा पर अलग-अलग जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed