फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ndmc teacher will mark their presence in school through smart app via selfie

दिल्लीः उत्तरी निगम में अब सेल्फी से लगेगी शिक्षकों की हाजिरी

Fri, 19 Feb 2021 05:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 19 Feb 2021 05:59 AM IST
विज्ञापन
ndmc teacher will mark their presence in school through smart app via selfie
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में अब स्मार्ट एप के जरिए सेल्फी के माध्यम से शिक्षकों की हाजिरी लगेगी। इसके लिए निगम ने सभी प्राधानाचार्यों व शिक्षकों के लिए आदेश जारी कर दिया है। इसका एक सप्ताह के अंदर पालन करना होगा। आदेश की अवहेलना करने पर तबादला भी किया जा सकता है। इससे पहले यह व्यवस्था दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में लागू हो चुकी है।

विज्ञापन


निगम के आदेश के अनुसार, निगम के सभी स्कूलों में स्मार्ट एप को अनिवार्य कर दिया गया है। सभी प्राधानाचार्यों को इसके जरिए हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इसके लिए शिक्षिकों का स्कूल जाना अनिवार्य होगा, जहां पहुंचने पर शिक्षक दो भागों में हाजिरी लगाएंगे। 
विज्ञापन


ऐसी लगेगी हाजिरी
हाजिरी लगाने के लिए शिक्षकों को अपने मोबाइल में निगम का स्मार्ट एप इंस्टॉल करना होगा। कार्यालय पहुंचने पर एप पर लॉग इन कर हाजिरी लगाई जाएगी। इसमें एप पर विद्यालय से अपनी सेल्फी व लोकेशन के साथ अन्य जानकारी भी अपलोड करनी होगी। वहीं, स्कूल से निकलते हुए भी शिक्षकों को दोबारा यही प्रक्रिया अपनानी होगी। इससे उनके स्कूल में रहते हुए कुल कार्य अवधि का डाटा भी निगम के पास उपलब्ध होगा, ऐसे में बिना शिक्षक यदि अपने संबंधित स्कूल में मौजूद नहीं होगा तो हाजिरी मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक संघ ने जताया  विरोध
नए आदेश को लेकर नगर निगम शिक्षक संघ ने एतराज जताया है। शिक्षक संघ के महासचिव रामनिवास सोलंकी ने कहा कि शिक्षकों को पहले ही कई माह का वेतन नहीं मिला है। इसके बावजूद मोबाइल एप से हाजिरी लगाने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की निजता का भी हनन होगा। क्योंकि, महिला शिक्षकों की लोकेशन की जानकारी भी ऑनलाइन होगी। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षकों पर भी बोझ पड़ेगा। क्योंकि, कई ऐसे शिक्षक ऐसे हैं जिनका पास स्मार्ट फोन को लेकर समस्या हो सकती है। वहीं, इस संबंध में निगम महापौर जयप्रकाश से  भी बात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शिक्षक संघ की मदद की जाएगी।


तीन माह पहले दक्षिणी निगम में लागू हो चुका है नियम
दक्षिणी निगम में यह नियम करीब तीन माह पहले लागू हो चुका है। यहां नियम केवल शिक्षकों के लिए नहीं बल्कि सभी कर्मचारियों के लिए है। सभी कर्मचारी अब कार्यालय पहुंचकर ही हाजिरी दर्ज करा रहे हैं। यह नियम विशेषतौर पर कर्मचारियों को कार्यालय जाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लाया गया था। वहीं, कोरोना से पूर्व बायोमेट्रिक से ही हाजिरी लगा करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed