फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   nationwide protest against baba ramdev's comment

रामदेव टिपणी के खिलाफ एक जून को आरडीए का देशव्यापी प्रदर्शन

Sat, 29 May 2021 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
nationwide protest against baba ramdev's comment
नई दिल्ली। एलोपैथी चिकित्सा प्रणाली को लेकर रामदेव बाबा की ओर से की गई टिप्पणी के खिलाफ फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) आगामी एक जून को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा। साथ ही काला दिवस भी मनाया जाएगा। आरडीए ने बाबा से बिना शर्त जनता के सामने माफी मांगने की भी मांग की है।
विज्ञापन

गत दिनों बाबा रामदेव की ओर से एलोपैथी चिकित्सा को लेकर विवादस्पद बयान दिया गया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि एलोपैथिक दवाइयां लेने के कारण लाखों लोगों की मौत हुई है। रामदेव के इस बयान पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी योग गुरु को विवादस्पद बयान वापस लेने के लिए कहा था। इसके बाद चिकित्सा क्षेत्र में विवाद और बढ़ गया था। मामले के तूल पकड़ने पर रामदेव ने अपने ट्विटर हैंडल पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से एलोपैथी चिकित्सा को लेकर 25 सवाल भी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed