फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   National-level wrestler arrested for drug trafficking.

Delhi News: ड्रग्स तस्करी में राष्ट्रीय स्तर का पहलवान गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
National-level wrestler arrested for drug trafficking.
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान में पकड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान में राष्ट्रीय स्तर के पहलवान अमित श्योराण को ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार किया है। वह झारखंड के धुर्वा (तुपुदाना) थाने के एनडीपीए के मामले में वांछित था। आरोपी को 6 दिसंबर 2023 को अपराधी घोषित किया गया था। हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले अमित श्योराण (31) को मंगलवार रात उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि पूछताछ में सप्लायर राजेश नाग ने बताया कि वह अफीम की खेती करता था और खास तौर पर उत्तर भारत में पहलवानों को इसकी सप्लाई करता था। उसने श्योराण और एक अन्य आरोपी रंजीत का नाम ड्रग्स लेने वालों के तौर पर लिया। इन दोनों को पहले दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद झारखंड में एक अलग मामला दर्ज किया गया। 6 दिसंबर 2023 को एक न्यायिक अदालत ने श्योराण को घोषित अपराधी करार दिया था।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की एक टीम ने उसकी तलाश शुरू की और रानीबाग-पीतमपुरा इलाके में उसकी गतिविधियों का पता लगाया।
विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि मंगलवार को टीम को पता चला कि श्योराण एक रिश्तेदार से मिलने मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास आएगा। टीम ने जाल बिछाया और मामले की जांच कर रहे झारखंड पुलिस के अधिकारियों की मदद से उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान श्योराण ने पुलिस को बताया कि वह रंजीत के संपर्क में आया, जिसने उसे रांची में अफीम सप्लायरों से मिलवाया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद श्योराण रांची गया, अफीम खरीदी और हरियाणा व दिल्ली में पहलवानों को सप्लाई की। पुलिस ने बताया कि श्योराण छह आपराधिक मामलों में शामिल है, जिनमें हत्या, हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी और कई एनडीपीएस मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed