{"_id":"62d481af5be9b62f86448ff2","slug":"naina-daughter-of-nalagarh-royal-family-of-himachal-joined-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : हिमाचल के नालागढ़ शाही परिवार की बेटी नैना ने थामा आप का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : हिमाचल के नालागढ़ शाही परिवार की बेटी नैना ने थामा आप का दामन
Mon, 18 Jul 2022 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 Jul 2022 04:17 AM IST
सार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संदीप पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
केजरीवाल के साथ नैना छौजार...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ शाही परिवार की बेटी नैना छौजार ने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी दिल्ली-पंजाब जैसी सरकार और अच्छे स्कूल व अस्पताल मिलने चाहिए।
विज्ञापन
आप में शामिल होने के बाद नालागढ़ ब्लॉक समिति की पूर्व अध्यक्ष नैना छौजार ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल और पार्टी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर आप में शामिल हुई है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में आप की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से पूरा देश प्रभावित है। हिमाचल प्रदेश की जनता एक बार आम आदमी पार्टी को मौका देना चाहती है।
विज्ञापन