फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Murder in Delhi: Due to enmity the youth killed in capital

Murder in Delhi : रंजिश के चलते युवक की हत्या, पानी का बकाया पैसा नहीं दिया तो मार डाला

Mon, 16 May 2022 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 May 2022 04:40 AM IST
सार

नेबसराय पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। मृतक की रविवार देर शाम तक पहचान नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
Murder in Delhi: Due to enmity the youth killed in capital
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के नेबसराय थाना इलाके के देवली में तीन नाबालिगों ने करीब 20 दिन पुरानी रंजिश का बदला देने के लिए युवक को थप्पड़ दिया। जब उसका दोस्त बीचबचाव करने आया तो आरोपियों ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने उसे कई चाकू मारे। नेबसराय थाना पुलिस ने तीन नाबालिग को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। मृतक की रविवार देर शाम तक पहचान नहीं हो पाई थी। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बेनीता मेरी जैकर ने बताया कि शनिवार रात करीब 9.30 बजे सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर आए दिन लड़कों ने देवली में शराब के ठेके के पास एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया है। युवक लहुलूहान अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


नेबसराय थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इससे आरोपी लड़कों की मोटरसाइकिल का नंबर मिल गया। मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। इससे पूछताछ के बाद उसके दो अन्य साथियों को पकड़ लिया। दोनों साथी भी नाबालिग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नाबालिग आरोप ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उसका पीड़ित के दोस्त राजू पार्क निवासी अमित(बदला हुआ नाम) से झगड़ा हुआ था। इसका बदला लेने के लिए वह पीड़ित की तलाश कर रहा था। शनिवार रात करीब नौ बजे वह अपने दोस्तों के साथ घटनास्थल की तरफ आया था, तभी उसे अमित उसे वहां दिखाई दे गया। अमित वहां दोस्त के साथ खड़ा हुआ था। एक नाबालिग ने वहां खड़े अमित को थप्पड़ मार दिया। अमित के दोस्त यानि की पीड़ित ने थप्पड़ मारने का विरोध किया तो दूसरे नाबालिग ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों नाबालिग मौके फरार हो गए थे। 

पानी का बकाया पैसा न देने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

आदर्श नगर इलाके में पानी का बकाया पांच सौ रुपए नहीं देने पर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले में शामिल एक नाबालिग समेत दो आरोपी को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस केवल पार्क स्थित प्राचीन मंदिर के पास पहुंची, जहां एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था। उसपर किसी ने चाकू से हमला किया था। मौके पर पुलिस को कोई चश्मदीद नहीं मिला। पुलिस उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त केबल पार्क निवासी राहुल के रूप में हुई। पुलिस को पता चला कि राहुल का अपने पड़ोसी आकाश से मामूली बात पर विवाद हुआ था। आरोपी ने राहुल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर केवल पार्क निवासी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके साथ वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग को भी पकड़ लिया। नाबालिग ने राहुल पर डंडे से हमला किया था। पूछताछ में आकाश ने बताया कि वह पानी सप्लाई का कारोबार करता है। वह राहुल के घर भी पानी का सप्लाई करता था। राहुल पर पांच सौ रुपये बकाया था। राहुल पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed