{"_id":"61d0d9b0213ac534ac7857b4","slug":"murder-in-delhi-after-an-altercation-took-place-under-the-influence-of-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग भिखारी की दहलाने वाली करतूत : नशे में हुई थी कहासुनी, साथी संग मिलकर कर दी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग भिखारी की दहलाने वाली करतूत : नशे में हुई थी कहासुनी, साथी संग मिलकर कर दी युवक की हत्या
Sun, 02 Jan 2022 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 Jan 2022 04:16 AM IST
सार
पुलिस ने मामला दर्ज कर वारदात के 12 घंटे बाद आरोपी मुजफ्फरपुर बिहार निवासी संतोष पंजियार (65) और टैगोर गार्डन निवासी साथी विनोद (20) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजौरी गार्डन इलाके में नए साल के जश्न के दौरान सड़क किनारे युवक को दिव्यांग भिखारी से कहासुनी करना भारी पड़ गया। भिखारी ने साथी संग मिलकर युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर वारदात के 12 घंटे बाद आरोपी मुजफ्फरपुर बिहार निवासी संतोष पंजियार (65) और टैगोर गार्डन निवासी साथी विनोद (20) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो सिमकार्ड, खून से सना कपड़ा, चाकू और स्कूटी बरामद की है। लोगों को शक न हो इसके लिए संतोष शव के साथ ही सो गया था। वहीं युवक की शिनाख्त सुभाष नगर निवासी चंदन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मानने घर से निकला था। पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि शनिवार तड़के पौने चार बजे पुलिस को सुभाष नगर में स्थित सूर्या ग्रैंड होटल के पास एक झुग्गी में युवक का शव होने की सूचना मिली। शव युवक का था और उसके गले और सीने पर चाकू के निशान थे।स्थानीय लोगों से पूछताछ में उसकी शिनाख्त सुभाष नगर निवासी चंदन के रूप में हुई। वह छोटा मोटा काम करता था। उसे आखिरी बार उसके दोस्त वरुण और विक्रम के साथ देखा गया था। तीनों अंसल प्लाजा में नए साल की पार्टी करने साथ गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने बताया कि 31 दिसंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे चंदन सिगरेट लेने के लिए सूर्या ग्रैंड होटल के पास गया था। सूर्या होटल के पास पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। जांच में पता चला कि चंदन का संतोष पंजियार नामक भिखारी से झगड़ा हो गया था। दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने संतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
उसने बताया कि कहासुनी के दौरान चंदन गाली दे रहा था। बाद में उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान उसका साथी विनोद वहां पहुंचा और फिर दोनों ने मिलकर चंदन की पिटाई कर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। विनोद स्कूटी से घर चला गया। जबकि संतोष पर किसी को शक नहीं हो इसलिए वह चंदन के शव के पास सो गया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।