फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Murder accused absconding for 25 years arrested from Bihar

Delhi News: 25 साल से फरार हत्या का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Tue, 09 Dec 2025 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Murder accused absconding for 25 years arrested from Bihar
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर दिल्ली के रूप नगर इलाके में वर्ष 2000 में सहकर्मी की हत्या के आरोप में 25 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सतीश यादव को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अक्टूबर, 2000 में घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित किया गया था। उसे दरभंगा जिला स्थित उसके पैतृक गांव से कई राज्यों में की गई लक्षित छापेमार कार्रवाई के बाद पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी के मुताबिक पूछताछ में पता चला था कि साजन और सतीश के बीच एक दिन पहले खाने के खर्च को लेकर विवाद हुआ था। साजन ने कथित तौर पर सतीश को थप्पड़ मार दिया था, इसके बाद सतीश ने बदला लेने की धमकी दी थी। अगले दिन साजन मृत मिला और सतीश गायब था। पूछताछ में सतीश ने स्वीकार किया कि झगड़े के बाद गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से साजन पर हमला किया और उसी दिन दिल्ली छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed