{"_id":"611da5e88ebc3e7a1c7a8b5b","slug":"multilevel-puzzle-parking-municipal-corporation-of-delhi-approved-construction-in-lajpat-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीलेवल पजल पार्किंग : दिल्ली नगर निगम ने दी लाजपत नगर में निर्माण को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीलेवल पजल पार्किंग : दिल्ली नगर निगम ने दी लाजपत नगर में निर्माण को मंजूरी
Thu, 19 Aug 2021 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Aug 2021 05:59 AM IST
सार
- दक्षिणी निगम की स्थायी समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है
- निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह प्रस्ताव जल्द ही सदन में भी पास किया जाएगा
विज्ञापन
पजल कार पार्किंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने लाजपत नगर की अमर कॉलोनी में पार्किंग व यातायात की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से एक मल्टीलेवल पजल पार्किंग निर्माण को मंजूरी दे दी है। दक्षिणी निगम की स्थायी समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। निगम के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह प्रस्ताव जल्द ही सदन में पास हो जाएगा। यहां 81 कारों को पार्क करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
कम जगह में ज्यादा वाहन पार्क होंगे
पजल पार्किंग लोहे से बनी एक स्वचालित प्रणाली है। जो कारों को पार्क करने के लिए पार्किंग के स्थान के क्षैतिज व ऊर्ध्वाधर हिस्से को पजल की तरह एक से दूसरी तरफ घूमने की सुविधा प्रदान करती है। खासकर मल्टीलेवल पजल पार्किंग सिस्टम ऐसे स्थान पर बनाया जाता है, जहां पर जगह कम हो।
विज्ञापन
आवासीय और बाजार क्षेत्र को फायदा
लाजपत नगर के अमर कॉलोनी क्षेत्र में दक्षिणी निगम के सामुदायिक केंद्र में उपलब्ध खुली जगह में यह स्वचालित पजल पार्किंग विकसित की जाएगी। लाजपत नगर की अमर कॉलोनी में पार्किंग की स्थिति बदतर है। यहां आवासीय और बाजार क्षेत्र दोनों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
14.88 करोड़ रुपये लागत की संभावना
दक्षिणी निगम के अधिकारियों ने बताया कि अब स्थायी समिति के प्रस्ताव की समीक्षा की जाएगी और फिर निविदा प्रक्रिया शुरू होगी।प्रस्ताव के मुताबिक इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 14.88 करोड़ रुपये होने की संभावना है। इसमें 10 साल तक पजल पार्किंग के संचालन और रखरखाव की लागत भी शामिल होगी।