फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   mphil phd admission in du till february 8

डीयू में आठ फरवरी तक होंगे एमफिल-पीएचडी के दाखिले

Tue, 15 Dec 2020 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
mphil phd admission in du till february 8
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी के दाखिलों के बाद अब एमफिल-पीएचडी में प्रवेश परीक्षा आधारित व डायरेक्ट दाखिले की शुरुआत हो गई है। डीयू से संबद्ध 16 संकाय और 86 शैक्षणिक विभागों में एमफिल-पीएचडी करने वाले शोधार्थियों के लिए दाखिले की शुरूआत 14 दिसंबर से हो चुकी है। यह प्रक्रिया 8 फरवरी 2021 तक चलेगी। वहीं सीधे पीएचडी कराने वाले विभागों में दाखिले की तिथि 14 दिसंबर से 25 जनवरी 2021 तक है।
विज्ञापन

डीयू की ओर से जारी एमफिल-पीएचडी शेड्यूल में इंटरव्यू या तो ऑनलाइन या ऑफलाइन होंगे। उम्मीदवारों को साक्षात्कार की तिथि जानने के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट को देखने या विभाग से संपर्क करने की सलाह दी गई है। नेट और जेआरएफ किए छात्र सीधे इंटरव्यू दे सकते हैं और जिन उम्मीदवारों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा पास की है, उनका दाखिला साक्षात्कार से होगा।
विज्ञापन

जिन विभागों में एमफिल-पीएचडी कराई जाती है उन विभागों में 14 दिसंबर से 15 जनवरी 2021 तक इंटरव्यू होंगे। इसके बाद 22 जनवरी 2021 को डिपार्टमेंट रिसर्च कमेटी की मीटिंग होगी। मीटिंग में नाम जाने के बाद शोधार्थियों का परिणाम 4 फरवरी 2021 को घोषित होगा। अंत में रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने के लिए 4 फरवरी से 8 फरवरी तक का समय उम्मीदवारों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो विभाग केवल पीएचडी प्रोग्राम कराते हैं उनमेें दाखिला प्रक्रिया 14 दिसंबर 2020 से 25 जनवरी 2021 तक होगी। इन विभागों में पीएचडी साक्षात्कार 5 जनवरी 2021 तक होंगे। इसके साथ डिपार्टमेंट ऑफ रिसर्च कमेटी की मीटिंग 8 जनवरी 2021 को होगी। जो उम्मीदवार साक्षात्कार पास कर लेंगे उनके नाम 19 जनवरी बोर्ड ऑफ रिसर्च स्टडीज में जाएंगे। 21 जनवरी 2021 को उन शोधार्थियों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिनके नाम पीएचडी लिस्ट में आया होगा।

ऐसे उम्मीदवार 21 जनवरी से 25 जनवरी 2021 तक अपनी फीस जमा करा सकते हैं। डीयू के प्रोस्पेक्ट्स के अनुसार एमफिल की 649 सीटें व पीएचडी मेें 1072 सीटें दर्शायी गई है। ईडब्ल्यूएस कोटे के कारण सीटों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed