फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   MoU between CAQM and CIDC to reduce pollution

Delhi News: एनसीआर में धूल प्रदूषण कम करने के लिए सीएक्यूएम और सीआईडीसी के बीच एमओयू

Tue, 28 Jul 2026 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
MoU between CAQM and CIDC to reduce pollution
प्रदूषण कम करने के लिए सीएक्यूएम और सीआईडीसी के बीच एमओयू
विज्ञापन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में निर्माण और तोड़फोड़ से होने वाले धूल प्रदूषण को कम करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एक बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को सीएक्यूएम ने निर्माण उद्योग विकास परिषद (सीआईडीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य एनसीआर में निर्माण गतिविधियों के दौरान फैलने वाली धूल को नियंत्रित करना और पर्यावरण के अनुकूल निर्माण तरीकों को बढ़ावा देना है। इसके तहत निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों और संस्थानों को जागरूक किया जाएगा, नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। नियमों के बेहतर पालन पर जोर दिया जाएगा। सीएक्यूएम और सीआईडीसी मिलकर निर्माण उद्योग से जुड़े स्टेकहोल्डर्स के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। साथ ही, आधुनिक निर्माण तकनीकों और बेहतर कार्यप्रणाली को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे निर्माण कार्य के दौरान होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके। समझौते के तहत निर्माण कंपनियों, इंजीनियरों और अन्य संबंधित पक्षों की भागीदारी बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, उन संस्थानों और कंपनियों को पहचान देने की योजना है, जो प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का बेहतर तरीके से पालन करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed