{"_id":"5f4d475b8ebc3e0bff381819","slug":"mother-stole-child-to-fill-daughter-s-lap-arrested-ashram-news-noi533233779","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की सूनी गोद भरने के लिए मां ने फुटपाथ पर रह रही महिला का बच्चा चुराया, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की सूनी गोद भरने के लिए मां ने फुटपाथ पर रह रही महिला का बच्चा चुराया, गिरफ्तार
Tue, 01 Sep 2020 01:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की सूनी गोद भरने के लिए उसकी मां ने फुटपाथ पर रहने वाली एक महिला का 25 दिन का बेटा चुरा लिया, लेकिन घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 24 घंटे से भी कम समय में पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी महिला सावित्री देवी (58) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके पति से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि सोमवार सुबह शकुंतला देवी ने अपना बच्चा गायब होने की शिकायत लाहौरी गेट थाने में दी थी। महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ माह पहले मौत हो गई थी, वह तभी से पांच साल के बेटे के साथ फुटपाथ पर रह रही है।
विज्ञापन
25 दिन पहले उसने एक और बेटे को जन्म दिया, जिसे रविवार देर रात किसी ने चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक महिला बच्चे को ले जाती दिखी। छानबीन के बाद पुलिस ने उक्त महिला को लाहौरी गेट स्थित नई बस्ती से गिरफ्तार कर बच्चा बरामद कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन