फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mother of fleeing servant with 2.6 kg gold arrested

2.6 किलो सोना लेकर भागने वाले नौकर की मां गिरफ्तार

Mon, 05 Apr 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Mother of fleeing servant with 2.6 kg gold arrested
नई दिल्ली। वसंत विहार पुलिस ने हीरा व्यवसायी के घर से 2.6 किलो सोना लेकर भागने के मामले में नौकर अनिल कुमार की मां प्रमिला को झारखंड के गिरीडिह से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 30 लाख रुपये कीमत का 700 ग्राम सोना बरामद किया गया है। प्रमिला ने बताया कि बाकी सोना उसके भाइयों के पास है। आरोपी नौकर अनिल कुमार व उसके पिता किशोरी लाल पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इन तीनों को नक्सली प्रभावित क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार, हीरा व्यवसायी राहुल गुप्ता की शिकायत पर 23 फरवरी, 2021 को मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया था कि उसने 15 जनवरी को न्यू कस्टम हाउस (दिल्ली) से 25.4 किलो सोना छुड़वाया था। सोना घर में ही रखा हुआ था। कुछ दिन बाद उसमें 2.6 किलो सोना कम था। उसका नौकर अनिल कुमार 11 फरवरी को पिता की बीमारी का बहाना कर चला गया था। व्यवसायी ने चोरी का संदेह नौकर अनिल कुमार पर जताया। नौकर का मोबाइल भी बंद मिला था।
विज्ञापन

मामला दर्ज कर वसंत विहार थानाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता की देखरेख में एसआई अशोक कुमार मीणा की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने झारखंड के गिरीडिह में स्थानीय निमियागढ़ थाना पुलिस की मदद से दबिश देकर अनिल को उसके मौसा के घर से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने सोना चुराने की बात कबूल कर ली थी। अनिल ने बताया कि सोना उसके पिता किशोरी लाल व मां प्रमिला के पास है। जांच में पता लगा कि उसे माता-पिता मामा संतोष राम व विक्रम के साथ सोना लेकर फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed