{"_id":"650c74e4ad3eca9cbe04fe6c","slug":"mother-in-law-burns-daughter-in-law-by-pouring-acid-in-delhi-2023-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बहू पर अत्याचार की हद पार': सास ने तेजाब से जलाया, शादी के बाद से कर रहे थे परेशान; अब पति भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बहू पर अत्याचार की हद पार': सास ने तेजाब से जलाया, शादी के बाद से कर रहे थे परेशान; अब पति भी फरार
Thu, 21 Sep 2023 10:23 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:23 PM IST
सार
दिल्ली में एक सास ने अपनी बहू पर तेजाब डाल दिया। जिसकी वजह से वह 25 फीसदी झुलस गई है। अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
न्यू उस्मानपुर इलाके में एक सास ने तेजाब डालकर बहू को जला दिया। 25 फीसदी झुलसी पीड़िता का राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के बयान पर पुलिस ने मारपीट और ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार पति, सास और ससुर की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और सास-ससुर उसके साथ मारपीट करते थे और घर से निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसको लेकर ससुराल वालों से उसका विवाद चल रहा है और मामला अदालत में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
22 साल की पीड़िता न्यू उस्मानपुर पहला पुश्ता इलाके में अपनी सास ससुर, पति और छह माह की बेटी के साथ रहती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 सितंबर की शाम आरएमएल अस्पताल से महिला पर तेजाब फेंके जाने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस को पता चला कि महिला 25 फीसदी झुलस गई है। पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। पीड़िता ने बताया कि 21 नवंबर 2021 को उसकी शादी हुई थी। वह पति के साथ इमारत की दूसरी मंजिल पर रहती है।
शादी के बाद ही उसे ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। उसका पति उसकी पिटाई करता था और घर के बाहर कर देता था। उसे मायके से पैसे लाने का दबाव देता था। जिसको लेकर उसका मामला अदालत में चल रहा है। 20 सितंबर को इस मामले की कड़कड़डूमा अदालत में सुनवाई थी।