फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than one thousand flats booked in DDA Housing Scheme Phase-II on first day

डीडीए हाउसिंग स्कीम: फेज-दो में जबरदस्त रिस्पॉन्स, पहले ही दिन बुक हुए एक हजार से ज्यादा फ्लैट

Sat, 08 Nov 2025 07:30 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 08 Nov 2025 07:30 PM IST
सार

डीडीए की जन साधारण आवास योजना फेज-2 की शुरुआत के पहले दिन ही 1000 से अधिक फ्लैट बुक हो गए। रोहिणी, रामगढ़ कॉलोनी और शिवाजी मार्ग के सभी फ्लैट 24 घंटे में बिक गए। नरेला में कनेक्टिविटी की कमी से फ्लैटों की बिक्री धीमी है।
 

विज्ञापन
More than one thousand flats booked in DDA Housing Scheme Phase-II on  first day
डीडीए फ्लैट्स - फोटो : ani

विस्तार

डीडीए की जन साधारण आवास योजना फेज-2 शुरू होने के पहले ही दिन 1000 से ज्यादा फ्लैट बुक हो गए। शुक्रवार को शुरू हुई बुकिंग में लोगों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और सिर्फ 24 घंटे में रोहिणी, रामगढ़ कॉलोनी और शिवाजी मार्ग के सभी फ्लैट बुक हो गए।

विज्ञापन


डीडीए की जन साधारण आवास योजना फेज-2 की शुरुआत सात नवंबर को हुई और पहले ही दिन दिल्लीवासियों ने डीडीए के सस्ते घर खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। डीडीए के मुताबिक इस सफलता के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने योजना की समीक्षा की और इसकी प्रगति पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्कीम समाज के हर वर्ग को रहने के लिए घर देने में मददगार होगी।
विज्ञापन


फेज-2 के तहत करीब 1500 फ्लैट एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में डीडीए ने रखे थे। ये फ्लैट शिवाजी मार्ग, रामगढ़ कॉलोनी, रोहिणी और नरेला में हैं। नरेला को छोड़कर बाकी सारी जगहों पर कनेक्टिविटी, बुनियादी सुविधाएं मौजूद है। नरेला उप नगरी के विकास का खाका डीडीए ने तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेज-1 की सफलता के बाद डीडीए ने इस योजना को आगे भी बढ़ाने का मन बनाया है। सितंबर में इसका पहला चरण शुरू हुआ, जिसमें करीब 1200 फ्लैट रखे गए थे, जो पहले ही दिन बुक हो गए थे। 


अब ऐसे ही दूसरे फेज में भी फ्लैट बुक हुए हैं। ये फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ की स्कीम से बुक किये गए। उम्मीद है कि डीडीए इस योजना के अगले चरण को शुरू करेगा। डीडीए को नरेला के फ्लैट बेचने में अभी भी दिक्कत हो रही है। इसकी मुख्य वजह अभी तक वहां पर समुचित कनेक्टिविटी नहीं होना ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed