{"_id":"606a19b68ebc3e8ca45eb1bb","slug":"more-than-4-hours-of-surface-parking-can-be-expensive-in-connaught-place-ashram-news-noi575274593","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनॉट प्लेस में महंगी हो सकती है 4 घंटे से ज्यादा की भूतल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनॉट प्लेस में महंगी हो सकती है 4 घंटे से ज्यादा की भूतल पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। कनॉट प्लेस में अपने वाहन से शॉपिंग करने जाते हैं और गाड़ी स्थलीय पार्किंग में चार घंटे से अधिक खड़ी करते हैं तो इसके लिए आपको पहले से अधिक शुल्क चुकाना पड़ सकता है। इसके लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) को प्रस्ताव सौंपा है। इसका उद्देश्य अंडरग्राउंड व मल्टीलेवल कार पार्किंग का इस्तेमाल बढ़ाना है।
एक अधिकारी के अनुसार, कनॉट प्लेस को पुलिस पूरी तरह जाममुक्त करना चाहती है। इसके लिए वह अंडरग्राउंड और मल्टीलेवल कार पार्किंग का इस्तेमाल बढ़ाना चाहती है, ताकि सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों की संख्या कम हो। वर्तमान में पालिका बाजार में सिर्फ 40 फीसदी लोग ही अपने वाहन खड़े करते हैं। बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग का उपयोग केवल 20 से 30 फीसदी है। इस कारण भूतल पार्किंग पर वाहनों की अधिक भीड़ रहती है और जाम की समस्या बन जाती है। यातायात पुलिस ने एनडीएमसी को 4 घंटे से अधिक भूतल पार्किंग पर फिक्स रेट लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसे लेकर कई महीने से नई दिल्ली ट्रेड एसोसिएशन और एनडीएमसी के साथ बैठकों का दौर चल रहा था।
दक्षिणी रेंज के यातायात पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त एसडी मिश्रा ने कहा कि अंडरग्राउंड पार्किंग को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। पुलिस चाहती है कि रोड पर एक भी अवैध पार्किंग न रहे। कनॉट प्लेस वाहन मुक्त रहेगा तो खरीदारों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रस्ताव में पालिका बाजार पार्किंग में सुधार के लिए कहा गया है। फिलहाल हालत ठीक नहीं होने के कारण कम लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। नई दिल्ली ट्रेड एसोसिएशन के महासचिव विक्रम भदावर ने भी पिछली बैठक में यह मुद्दा उठाया था। उनका कहना था कि पार्किंग में प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। लिफ्ट भी ठीक तरह से काम नहीं कर रही है। ये सुधार किए जाएं तो अधिक उम्र के लोग अंडरग्राउंड पार्किंग में ही गाड़ी खड़ी करेंगे। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कनॉट प्लेस के सभी दुकानदारों से अपील की गई है कि वे अपने स्टाफ की गाड़ियों को भी अंडरग्राउंड पार्किंग में खड़ी कराएं, ताकि जाम की समस्या न हो।
कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में विभिन्न स्थानों पर स्थलीय पार्किंग की व्यवस्था है। पालिका बाजार में अंडरग्राउंड और बाबा खड़क सिंह मार्ग पर मल्टीलेवल कार पार्किंग है। इनके सुविधाजनक न होने की वजह से अधिकतर लोग सड़क पर ही वाहन खड़े करने को वरीयता देते हैं। इस वजह से सप्ताहांत पर जाम की समस्या हो जाती है।