फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than 3800 people corona infected after 26 days in Delhi, 2727 healthy

दिल्ली में 26 दिन बाद 3800 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित, 2727 स्वस्थ

Fri, 23 Oct 2020 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
More than 3800 people corona infected after 26 days in Delhi, 2727 healthy
नई दिल्ली। राजधानी में पांच दिनों से संक्रमण के दैनिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में 3882 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की है। 26 दिन बाद दिल्ली में 3800 से ज्यादा मामले आए हैं। इससे पहले 25 सितंबर को 3827 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 3,44,318 हो गई है। इनमें 3,12,918 ठीक हो चुके हैं। रिकवरी दर 91 फीसदी है। 24 घंटे में 2727 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई और 35 की मौत हो गई। अब तक दिल्ली में 6163 लोग जान गंवा चुके हैं। थोड़ी राहत की खबर यह है कि संक्रमितों के मुकाबले कम लोगों की मौत हो रही है। इससे मृत्यु दर घटकर 1.79 फीसदी हो गई हैं। 10 दिनों की मृत्युदर 1.07 फीसदी है। सक्रिय मामले बढ़कर 25237 हो गए हैं। इनमेें 14979 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। कोविड अस्पतालों में इस समय 15742 बिस्तर हैं। इनमें 5116 मरीज भर्ती हैं। 14979 मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, एक दिन में 58,770 जांच की गई। इस दिन की संक्रमण दर बढ़कर 6.61 फीसदी हो गई है। कुल संक्रमण दर 8.2 फीसदी है। प्रति 10 लाख की आबादी पर 2,21,121 जांच की जा रही है। अब तक करीब 42 लाख लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed