फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   more than 300 delhi police personnel corona positive 15 admitted in hospital

कोरोना का कहर: दिल्ली पुलिस के 300 से अधिक जवान कोविड19 पॉजिटिव, 15 अस्पताल में भर्ती

Fri, 16 Apr 2021 10:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 16 Apr 2021 10:26 PM IST
सार

कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब इसकी चपेट में फ्रंटलाइन वर्कर्स भी आने लगे हैं। दिल्ली पुलिस के 300 से अधिक जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
more than 300 delhi police personnel corona positive 15 admitted in hospital
delhi police - फोटो : PTI

विस्तार

फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में काम कर रहे दिल्ली पुलिस के अभी तक 390 जवान संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस के ज्यादातर जवानों को कोरोना वैक्सीन लग चुका है। बावजूद जनवरी, 2021 में दिल्ली पुलिस के 72, फरवरी में 33, मार्च में 24 और अप्रैल में ये संख्या सबसे ज्यादा 390 हो चुकी है।

विज्ञापन


ऐसे में दिल्ली पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को अपना बचाव करते हुए ड्यूटी करने की बात कही है। कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग कराई जा रही है। पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को एसओपी का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कैश काउंटर बंद किए
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में खोले गए कैश काउंटरों को बंद कर दिया है। अब चालान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर ही जमा कराए जा सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पिछले सप्ताह से ही कैश काउंटर खोले थे और इन काउंटर पर शनिवार व रविवार को ही चालान जमा किए जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी जहां हर रोज करीब पांच हजार चालान करते हैं वहीं सीसीटीवी कैमरों से 25 हजार चालान होते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से हालत ठीक होने पर इस कैश काउंटर को फिर से खोलने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed