फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More passengers will get a chance to travel in the metro

मेट्रो में अधिक यात्रियों को मिलेगा सफर का मौका

Mon, 05 Apr 2021 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
More passengers will get a chance to travel in the metro
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर अब अधिक यात्रियों को सफर का मौका मिल सकेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की रेड, ब्लू और येलो लाइन पर पुराने छह कोच की ट्रेनों में अब आठ कोच लगाए जाएंगे। डीएमआरसी ने तीनों लाइन पर कोच की संख्या बढ़ाने के लिए 120 कोच मंगवाए हैं, जिन्हें साल के अंत तक अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेड लाइन (रिठाला से शहीद स्टाल न्यू बस अड्डा), येलो (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) और ब्लू लाइन पर (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) के बीच दौड़ने वाली मेट्रो में कोच की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। तीनों लाइन पर अभी भी छह कोच की कुछ मेट्रो ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जिनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। साल के अंत तक इस कार्य को पूरा करने का दिल्ली मेट्रो का लक्ष्य है। इसके बाद दिल्ली मेट्रो की सभी ट्रेनों में आठ कोच होंगे।
विज्ञापन

--------
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड से मंगवाएं 80 कोच
येलो लाइन पर फिलहाल 12 (छह कोच) की ट्रेन हैं, जिन्हें अप्रैल के अंत तक आठ कोच में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके बाद इस लाइन पर 8 कोच की ट्रेनों की संख्या 64 हो जाएंगी। रेड लाइन पर शेष 39 (6कोच) की ट्रेन सहित ब्लू लाइन की नौ (छह कोच) की ट्रेनों में कोच की संख्या आठ कर दी जाएंगी। 120 कोच में 40 कोच ( एम/ एस बॉम्बार्डियर) जबकि 80 कोच (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) से मंगवाए गए हैं। कोच की संख्या में दिसंबर तक बढ़ोतरी के बाद तीनों लाइन पर अधिक यात्रियों को सफर का मौका मिल सकेगा। तीनों लाइनों का फिलहाल मेट्रो की सभी लाइनों की तुलना में 40-50 फीसदी यात्री सफर करते हैं। दिल्ली मेट्रो के पास वर्तमान में 336 जोड़ी ट्रेनें हैं। इनमें 181 छह कोच की ट्रेनें, जबकि 133 मेट्रो ट्रेनों में आठ और 22 में चार कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed