{"_id":"629aa1fe8695da71537d5cac","slug":"moosewala-murder-lawrence-vishnoi-s-disclosure-weapons-were-ordered-from-nepal-8-months-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moosewala Murder : लॉरेंस विश्नोई का खुलासा- नेपाल से 8 महीने पहले मंगाए थे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moosewala Murder : लॉरेंस विश्नोई का खुलासा- नेपाल से 8 महीने पहले मंगाए थे हथियार
Sat, 04 Jun 2022 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Jun 2022 05:36 AM IST
सार
लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में बताया कि उसने एक गैंगस्टर के जरिये गोल्डी बरार को सूचना पहुंचाई थी। बिश्नोई ने यह भी बताया है कि वह विक्की मिड्डूखेडा को बड़े भाई तरह मानता था। विक्की ने ही उसे पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्रसंघ अध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए हथियार करीब 8 माह पहले नेपाल के जरिये मंगाए गए थे। लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में बताया कि उसने एक गैंगस्टर के जरिये गोल्डी बरार को सूचना पहुंचाई थी। बिश्नोई ने यह भी बताया है कि वह विक्की मिड्डूखेडा को बड़े भाई तरह मानता था। विक्की ने ही उसे पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्रसंघ अध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस को पूछताछ के लिए 5 दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। शुक्रवार को भी उससे कई घंटे पूछताछ की गई। बिश्नोई ने बताया कि उसने पंजाबी गायक की हत्या के लिए आधुनिक हथियार बहुत पहले मंगवा लिए थे। खुफिया विभाग को भी कुछ महीने पहले हथियार मंगवाने के इनपुट मिले हैं। स्पेशल सेल अब लॉरेंस से ये पूछताछ कर रही है कि हथियार किस देश से और कैसे मंगवाए थे। हथियार मंगवाने के लिए पैसे का लेन-देन कैसे हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
लारेंस ने पूछताछ में ये भी बताया है कि उसने गैंगस्टर के जरिये कनाडा में बैठे गोल्डी बरार को करीब 6 माह पहले मैसेज भिजवाया था। बिश्नोई ने पूछताछ में यह भी बताया कि अकाली नेता रहे विक्की मिड्डूखेडा की हत्या का बदला लेने के लिए पंजाबी गायक की हत्या करवाई है।
उसका कहना है कि वह विक्की को बड़े भाई की तरह मानता था। विक्की ने ही उसे पंजाब यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष बनवाया था। विक्की युवा अकाली दल का एक नेता था।
हत्याकांड में शामिल बोलेरो कार फतेहाबाद में मिली
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के तार हरियाणा से जुड़ने लगे हैं। पंजाब पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी फतेहाबाद जिले में देखे जाने के बाद उसे हांसपुर रोड पर कब्जे में लेकर उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी को चार दिन पहले हांसपुर रोड से पंजाब की ओर जाते देखा गया था।
इसके बाद पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद के रतिया रोड और हांसपुर रोड पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी कैमरों से मिली लोकेशन के आधार पर पंजाब पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और बोलेरो में सवार फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।