फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   monsoon may arrived in delhi on tuesday there is a possibility of rain and dust storm

राहत की उम्मीद नहीं : दिल्ली में अभी करना होगा मानसून का इंतजार, धूल भरी आंधी चलने की संभावना

Tue, 15 Jun 2021 02:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Jun 2021 02:00 AM IST
सार

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्से में अगले 48 घंटे में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने को लेकर परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

विज्ञापन
monsoon may arrived in delhi on tuesday there is a possibility of rain and dust storm
दिल्ली में मंगलवार को बारिश की संभावना - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में मंगलवार को मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई गई थी, लेकिन लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी इसमें दो-तीन दिन लग सकते हैं। हालांकि 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 

विज्ञापन


इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिन तक बहुत हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। बारिश का यह दौर 18 जून तक जारी रहेगा। उसके बाद तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार को भी मध्यम बारिश होने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई थी। लेकिन दिन भर तेज धूप ने लोगों का खूब पसीना निकाला। देर शाम तक बारिश नहीं हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोदी रोड में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 39 डिग्री व पालम में 38.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्से में अगले 48 घंटे में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने को लेकर परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 38.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 25.5 डिग्री सेल्सियस
पूर्वानुमान:आसमान में बादल छाए रहने, हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है। 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। 
15 जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 21 मिनट
16 जून को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 23 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed